Categories

September 16, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

राजनगर प्रखंड के राम बाबा आश्रम कोलावड़िया में तीन दिवसीय रूद्र यज्ञ का आयोजन।

राजनगर प्रखंड के राम बाबा आश्रम कोलावड़िया में रुद्र यज्ञ का आयोजन। कलश यात्रा निकाली गई , जिसमें 108 महिलाएं शामिल हुए , कलश यात्रा कोलावड़िया आश्रम से शुरू होकर खरकाई नदी पहुंचे, वहां पंडित ने वैदिक मंत्र उच्चारण के साथ कलश में जल भरकर गाजे बाजे एवं महामंत्र संक्रित्तन के साथ रूद्र यज्ञ स्थल पर पहुंच कर कलश स्थापित किया गया।

वैदिक मंत्र उच्चारण के साथ रूद्र यज्ञ का शुभारंभ किया गया। मंत्र उच्चारण से पूरा क्षेत्र भक्तिमय में हो गया। मंदिर परिसर एवं यज्ञ स्थान में 501 दिए जलाए गए। राजनगर प्रखंड के अलावे झारखंड, उड़ीसा, बिहार , बंगाल से हजारों भक्तों रूद्र यज्ञ देखने पहुंचे थे ।

सभी श्रद्धालुओं को कमेटी की ओर से खिचड़ी , पायस खाने के लिए दिया गया। रुद्र यज्ञ को सफल संचालन के लिए कमेटी के सदस्य किशोर राउत, अमिर राउत , रंजन सामल, गौरांग सामल ,दीपू राउत, अरविंद राउत, तपन नायक, देवानंद सामल , शिव शंकर राउत, टिंकू राउत, कृष्ण नायक , अनिल राउत एवं ग्रामवासी का सहरनीय योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *