Categories

September 17, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

कुचाई में ग्राम सभा के सशक्तीकरण एवं वनाधिकार अधिनियम कार्यशाला का आयोजन

कुचाई प्रखंड सभागार में प्रखंड विकास पदाधिकारी साधु चरण देव गम को अध्यक्षता में ग्राम सभा के सशक्तीकरण एवं वनाधिकार अधिनियम कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में सामुदायिक वनपालन संस्थान रांची के सोहनलाल कुम्हार, सुधीर पाल, राजेश महतो, भरत सिंह मुंडा व प्रकाश भुइयां समेत लोगों ने भगवान बिरसा मुंडा के तस्वीर पर माल्यार्पण कर कार्यशाला का उद्घाटन किया।

इस अवसर पर सोहनलाल ने कहा कि जंगल से न सिर्फ मानव जीवन की आवश्यकताओं को आपूर्ति होती है बल्कि जलवायु परिवर्तन का संतुलन बना रहती है। अधिनियम 2006 के तहत वनाश्रितों को सभी किस्मों के तहत वन भूमियों पर व्यक्तिगत व सामुदायिक बना अधिकार दिया गया है। उन्होंने वन अधिकार अधिनियम के संबंध में जानकारी दी। सोहनलाल ने कहा कि ग्राम सभा की सामुदायिक वन संसाधनों के संरक्षण, संवर्धन और प्रबंधन करने का अधिकार भी प्रदान किया गया है।

6 ग्राम पंचायत के 77 ग्राम प्रधान, मुंडा, मानकी शामिल हुए। टीआरसीएससी के सहयोग से आयोजित उक्त कार्यशाला में कुचाई प्रखंड के विभिन्न संस्था के सुरेश प्रसाद साहू, साधना बीरवशी, श्रीमंत मंडल विकास कुमार दारोगा, साधु चरण महतो, अम्बुज महतो, माधुरी हाईबुरु, फुलमनी, सीता, तुलसी, हेमंत, सुमंत व अन्य उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *