सड़क सुरक्षा माह के तहत कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय कुचाई में पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन

कुचाई, सड़क सुरक्षा माह अभियान के तहत कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय कुचाई में सड़क सुरक्षा थीम पर छात्रोंओ के बीच पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें छात्रोंओ ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।

इस दौरान छात्राओं ने आकर्षक चित्र बनाया किसी ने हेलमेट पहनकर बाइक चलाते हुए युवक का चित्र बनाया तो किसी ने दुर्घटना से होने वाले नुकसान पर आधारित चित्र बनाया। विजेता छात्राओं को पुरस्कृत किया गया।

जिला परिवहन पदाधिकारी गिरिजा शंकर महतो ने छात्राओं को बताया कि सड़क सुरक्षा हमारे जीवन का एक महत्वपूर्ण विषय है। मौके पर कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय के शिक्षिका एवं वार्डन और परिवहन विभाग के पदाधिकारी और कर्मचारी मौजूद थे।
