Categories

September 17, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

जिला स्तरीय टीम से पंचायत सचिव व मुखिया ने सीखा योजना समावेश का गुर

सरायकेला खरसावां जिला के कुकड़ु प्रखंड सभागार में जीपीडीपी को लेकर दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण शिविर का मंगलवार को समापन किया गया। जिला स्तरीय प्रशिक्षण टीम द्वारा दो दिवसीय प्रशिक्षण प्रखंड क्षेत्र के सभी पंचायत सचिव, मुखिया, रोजगार सेवक आदि को दिया गया। प्रशिक्षण शिविर में ग्राम पंचायतों का विकास योजनाओं का चयन ,मानव दिवस सृजन, कार्यों का प्रकार आदि के संबंध में जानकारी दिया गया। प्रशिक्षण में गरीबी मुक्त व आजीविका युक्त योजना को वार्षिक कार्य योजना में समावेश करने का गुर सिखाया गया । वहीं सरायकेला के डीटीएम तनुश्री पांडा ने जानकारी देते हुए बताया कि दो दिवसीय प्रशिक्षण पंचायत सचिव, मुखिया आदि दिया गया। उन्होंने कहा कि गांव के अनुसार योजनाओं का समावेश करना है, जिसमें किस तरह का गांव है और किस संकल्प का चयन करना है, ताकि गरीबी मुक्त व उन्नत आजीविका युक्त कार्य का समावेश हो। उन्होंने कहा कि स्वस्थ गांव, स्वच्छ गांव, हरित गांव,आत्म निर्भर गांव आदि के अनुसार योजनाओं का चयन व क्रियान्वयन करने के संबंध में जिला के प्रशिक्षकों द्वारा प्रशिक्षण दिया गया।

मौके पर पूर्वी सिंहभूम के डीटीएम राजु झां, सरायकेला के डीटीएम तनुश्री पांडा ,बीडीओ राकेश गोप, बीपीओ रामलगन उरांव आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।

A two-day training camp on GPDP was organized at Kukdu block auditorium of Seraikela Kharsawan district. The training camp concluded on Tuesday. Two-day training was given by the district level training team to all the panchayat secretaries, chiefs, employment servants etc. of the block area. In the training camp, information was given regarding selection of development plans of Gram Panchayats, creation of man days, type of works etc. In the training, the tricks of including poverty-free and livelihood-rich scheme in the annual action plan were taught. While giving information, DTM of Seraikela Tanushree Panda said that two-day training was given to panchayat secretary, chief etc. He said that plans have to be included according to the village, in which type of village it is and which resolution has to be selected, so that poverty-free and advanced livelihood work is included. He said that according to the healthy village, clean village, green village, self-dependent village, training was given by the trainers of the district regarding the selection and implementation of the schemes.

DTM Raju Jhan of East Singhbhum, DTM Tanushree Panda of Seraikela, BDO Rakesh Gop, BPO Ramlagan Oraon etc were mainly present on the occasion.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *