Categories

September 17, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

हजार समर्थकों के साथ पप्पू वर्मा व राकेश वर्मा हुए भाजपा में शामिल, पूर्व सीएम चंपई सोरेन ने दिलाई पार्टी की सदस्यता

सरायकेला /चांडिल स्लग : ईचागढ़ विधानसभा चांडिल प्रखण्ड अंतर्गत भालुकोचा में झामुमो के पूर्व केंद्रीय सदस्य पप्पु वर्मा व सेवा ही संकल्प है के संस्थापक राकेश वर्मा ने विशाल जनसभा आयोजित कर 15 हजार समर्थकों के साथ भाजपा का दामन थामा। इस अवसर पर झारखण्ड के नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी, पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा व चंपई सोरेन तथा सांसद विद्युत वरण महतो ने अंगवस्त्र भेंट कर पार्टी में शामिल कराया।

जनसभा को सम्बोधित करते हुए प्रतिपक्ष के नेता अमर बाउरी ने कहा कि झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार भ्रष्टाचार की सरकार है। हेमंत सोरेन ने चुनाव पूर्व जनता से जो वादे किए उसे पांच साल में भी पूरा नहीं किया। सत्ता में आने के लिए लोगों से झूठे वादे किए। उन्होंने कहा कि भीषण गर्मी और धूप में दौड़़ आयोजन करने के करण झारखंड के अंदर 18 बच्चों की उत्पाद सिपाही की बहाली में मौत हुई है। कदाचार मुक्त परीक्षा के नाम पर सरकार इंटरनेट बंद कर दिया था। सरकार राज्य में विकास कार्य चलाने के बजाय बालू की तस्करी कराने में तत्पर्य रही।

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि यही उपयुक्त समय है बांग्लादेशी घुसपैठियों को चिन्हित कर झारखण्ड से वापस बंग्लादेश भेजने का, साथ ही विकास के पथ पर अग्रसर करने के लिए भाजपा की सरकार बनाना आवश्यक हो गया है। पूर्व केंद्रीय मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि भारत के प्रगति, देश की सुरक्षा, जन जन की विकास के लिए भारतीय जनता पार्टी का गठन हुआ है। देश की जनता लगातार भाजपा के कार्यशैली से प्रभावित हो रहें है। भाजपा की सरकार राज्य को प्रगति के पथ पर ले जा रहा था। आज हेमंत सोरेन सरकार झारखंड को विनाश के पथ पर पहुंचाया। उन्होंने कहा कि आज चांडिल में पंद्रह हजार समर्थकों के साथ राकेश वर्मा व पप्पु वर्मा ने भाजपा में शामिल होकर ईचागढ़ विधान सभा में पार्टी के मजबूती को दर्शाया।

पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने कहा कि कांग्रेस व झामुमो ने झारखंड में बांगलादेशी घुसपैठियों को शरण देने का काम कर रही है। संथाल परगना में आदिवासियों के अस्तित्व संकट में है। उन्होंने कहा कि झारखंड में भाजपा ही आदिवासी – मुलवासी के अस्तित्व को बचा सकती है। सांसद विद्युत वरण महतो ने कहा कि हेमंत सोरेन सरकार से चांडिल डैम से अनुमंडल क्षेत्र में सिंचाई करने का मांग किया गया था लेकिन नहीं किया। विस्थापितों को नौकरी, रोजगार, शिक्षा, चिकित्सा सुविधा आदि नहीं मिल रहा है। संथाली भाषा को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने आठवीं अनुसूची में शामिल किया। साल में पांच लाख नौकरी, पांच हजार रूपये देने का झूठे वादे हेमंत सोरेन ने किया था।

ईचागढ़ विधान सभा क्षेत्र क्रांतिकारियों का माटी है। यहाँ के जनता से आग्रह है आगामी चुनाव में भाजपा के पक्ष में वोट डाल कर विकास की क्रांति लाने का अवसर दें। वहीं पप्पू वर्मा व राकेश वर्मा ने सभा को सम्बोधित करते हुए कहा की भाजपा एक कार्यकर्ता के रूप में जो भी जिम्मेदारी देगी पूरी निष्ठा के साथ निभाऊंगा।इस अवसर पर पूर्व विधायक अरविंद सिंह, विनोद राय, जिला उपाध्यक्ष खुदी सिंह सरदार, जिला प्रभारी सुबोध सिंह गुड्डू, ईचागढ़ विधान सभा प्रभारी के के गुप्ता, जटा शंकर पाण्डेय, महेश कुंडू, सरदीप नायक, रामकृष्ण महतो, चंद्र मोहन दास, प्रभात कुमार पोद्दार, मदन सिंह सरदार, भोलानाथ सिंह आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *