Categories

October 7, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

माँ-बाप ने छोड़ दी थी जीने की उम्‍मीद,लेकिन RIMS के डॉक्‍टरों ने अमर को दी नई जिंदगी,अमर को स्‍वस्‍थ देख खुशी से झूम उठे डॉक्‍टर

राँची। राज्य के सबसे बड़े अस्पताल रिम्स के डाक्टरों ने सात माह पहले आए 17 वर्षीय किशोर अमर कुमार को नई जिंदगी दी है। न्यूरोसर्जरी विभाग के डाक्टरों ने बेड पर पड़े इस बच्चे को आज अपने पैरों पर चलने के काबिल बना दिया, आज यह खेल पा रहा है।रामगढ़ के रहने वाले अमर कुमार को स्पाइन टीबी था, जिसमें शरीर की हड्डियां काफी कमजोर हो जाती हैं। इसी बीच साइकिल चलाने के क्रम में वह जमीन पर गिर गया था, जिसके बाद उसके शरीर के पांच हिस्सों की हड्डियां टूट गईं। परिवार वालों ने कई निजी अस्पतालों में उसका इलाज करवाया, लेकिन कोई लाभ नहीं मिल पाया।कई जगहों पर अमर को बोन कैंसर तक होने की बात डाक्टरों ने कह डाली, जिसके बाद अमर को 24 जून 2022 को रिम्स के न्यूरोसर्जरी विभाग के एचओडी डा. अनिल के यूनिट में भर्ती कराया गया। जहां पर सात माह तक न्यूरोसर्जरी के डाक्टरों ने अमर का इलाज किया और उसे नाजुक स्थिति से निकाल कर एक नया जीवन दिया है।

Advertising

वेंटिलेटर में रखा गया था अमर

इलाज करने वाली टीम में शामिल डा. विकास ने बताया कि कई महिने पहले जब यह बच्चा उनके पास आया था, तो तब इसकी स्थिति ऐसी थी कि वह अपना हाथ-पैर तक हिला भी नहीं पा रहा था। गले की हड्डी टूट जाने की वजह से सांस लेने में समस्या आ रही थी। सांस लेने में इतनी तकलीफ थी कि उसे वेंटिलेटर पर रखा गया था। वह तकरीबन चार महीने तक न्यूरोसर्जरी वार्ड के एचडीयू में भर्ती रहा।

अमर को स्‍वस्‍थ देख खुशी से झूम उठे डॉक्‍टर

बुधवार को अमर दोबारा पूरी तरह से स्वस्थ्य होकर रिम्स आया, जिसके बाद डाक्टरों में भी खुशी का माहौल दिखा। डा. विकास ने बताया कि आज वह बिल्कुल स्वस्थ हो चुका है और एक नार्मल व्यक्ति की तरह सारे काम कर रहा है।

अमर के माता-पिता ने डाक्टरों को भगवान का दर्जा देते हुए कहा कि अगर वे उनके बच्चे का अच्छा इलाज नहीं करते तो शायद उसे बचा पाना मुश्किल था। अमर का इलाज पूरी तरह नि:शुल्‍क हुआ। इलाज करने वाले टीम में डा. विराट और डा. विवेक भी शामिल थे।

Ranchi. The doctors of RIMS, the biggest hospital of the state, have given a new life to 17-year-old Kishore Amar Kumar, who came here seven months ago. The doctors of the neurosurgery department made this bed-ridden child able to walk on his feet, today he is able to play. Amar Kumar, a resident of Ramgarh, had spine TB, in which the bones of the body become very weak. Meanwhile, he fell on the ground while cycling, after which the bones of five parts of his body were broken. The family members got him treated in several private hospitals, but could not get any benefit. In many places, Amar was told by the doctors about having bone cancer, after which Amar was admitted to the hospital on June 24, 2022 by the HOD of the Neurosurgery Department of RIMS, Dr. Admitted to Anil’s unit. Where doctors of neurosurgery treated Amar for seven months and gave him a new life after taking him out of critical condition.

Amar was kept in ventilator

Dr. Vikas, who was part of the treatment team, told that when this child came to him several months ago, his condition was such that he could not even move his arms and legs. There was a problem in breathing due to fracture of the throat. There was so much difficulty in breathing that he was put on a ventilator. He was admitted in HDU of neurosurgery ward for almost four months.

Doctors were happy to see Amar healthy

On Wednesday, Amar came to RIMS completely healthy again, after which there was an atmosphere of happiness among the doctors as well. Dr. Vikas told that today he has completely recovered and is doing all the work like a normal person.

Giving the status of God to the doctors, Amar’s parents said that if they had not treated their child well, it might have been difficult to save him. Amar’s treatment was completely free. Dr. Virat and Dr. Vivek were also included in the treating team.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *