भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष मालती गिलुवा से मिले पवन पाण्डेय व ललित गिलुवा, दी बधाई

चक्रधरपुर। मालती गिलुवा को भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष का दायित्व मिलने पर शनिवार को भाजपा जिला उपाध्यक्ष ललित मोहन गिलुवा, पूर्व जिला उपाध्यक्ष पवन शंकर पाण्डेय, शिवलाल रवानी एवं जितेंद्र बोईपाई ने उनसे मुलाकात कर पुष्पगुच्छ भेंट कर बधाई एवं शुभकामनाएं दिया।

इस दौरान सभी ने जिला में संगठन को शसक्त बनाने और महिला मोर्चा को और मजबूत करने पर चर्चा किया। बता दे की भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी के निर्देशानुसार भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष आरती सिंह द्वारा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष, पूर्व सांसद सह पूर्व विधायक स्व लक्ष्मण गिलुवा की धर्मपत्नी श्रीमती मालती गिलुवा को भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष का पद सौंपा गया है। महिला मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए जाने पर उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं मिल रही है।
