Categories

October 27, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

सरायकेला में मोहर्रम को लेकर शांति समिति की हुई बैठक, तीन स्थानों में निकाला जाएगा मोहर्रम का जुलूस

सरायकेला थाना परिसर में बुधवार की शाम मोहर्रम को लेकर शांति समिति की बैठक थाना प्रभारी विमल कुमार के अध्यक्षता में हुई ।इसमें प्रखंड विकास पदाधिकारी यस्मिता सिंह अंचलाधिकारी भोलानाथ महतो इंस्पेक्टर नितिन कुमार नगर पंचायत के पूर्व उपाध्यक्ष मनोज चैधरी समाजसेवी जलेश कबि तथा अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

बैठक में मुख्य रूप से शांतिपूर्वक वातावरण में मोहर्रम का जुलूस निकाले जाने पर चर्चा किया गया।जिला मुख्यालय सरायकेला एवं ग्रामीण क्षेत्र में कुल तीन स्थानों में मोहर्रम का जुलूस निकाला जाएगा। प्रखंड विकास पदाधिकारी ने बताया कि क्षेत्र भ्रमण कर रूट चार्ट के बारे में जानकारी ली जाएगी इसके पश्चात ही जुलूस निकली जाएगी। अंचलाधिकारी सभी सदस्यों से कहा कि वह शांतिपूर्वक मोहर्रम का त्योहार मनाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *