Categories

September 15, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

सीआरपीएफ कैंप 157 बटालियन ग्राउंड में डेलिकॉन बलजीर्स एवं उत्कृष्ट इंटरप्राइजेज के सौजन्य से पौधारोपण

आदित्यपुर.. विश्व पर्यावरण माह के अंतर्गत आदित्यपुर पॉलिटेक्निक के समीप सीआरपीएफ कैंप 157 बटालियन के प्रांगण ग्राउंड में डेलिकॉन बलजीर्स एवं उत्कृष्ट के सौजन्य से पौधारोपण का आयोजित किया गया। इंटक जिला अध्यक्ष केपी तिवारी के नेतृत्व में यह कार्यक्रम आदित्यपुर और जमशेदपुर में किया गया। जिसमें मुख्य रूप से वृक्षरोपण 2000 हजार फलदार एवं छायादार पौधे का रोपण किया गया।

केपी तिवारी ने बताया कि प्रकृति के लिए सौंदर्य एवं स्वस्थ जीवन का उपहार है पेड़ पौधा. हमारे जीवन के लिए काफी लाभदायक है। वृक्षों के कारण ही हमारे आसपास के पर्यावरण शुद्ध रहता है.एवं वायु प्रदूषण से लड़ाई लड़ने में काफी मददगार साबित होता है।गर्मी की तपती धूप में प्रकृति शुद्ध हवा वा शीतल छाया देती है। ग्लोबल वार्मिंग को रोकने में भी हमारे पेड़ पौधे काफी कार्यकाल साबित होते हैं।

आप सभी से अपील है की ज्यादा से ज्यादा पेड़ पौधा लगाए ताकि प्रकृतिक को स्वच्छ वा शुद्ध बना रहे। इस कार्यक्रम में डिप्टी कमांडेट मनीष कुमार, इंस्पेक्टर महापात्र जी, दिलीप चौधरी एचआर, आशीष कुमार बटलांट हेड, लॉजिस्टिक् हेड जेना जी, तारकेश्वर अकाउंटेंट, पिंटू कुमार, अरुण कुमार और सीआरपीएफ के जवान आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *