Categories

September 17, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

चक्रधरपुर प्रखंड के चंद्री एवं चैनपुर ग्रामीण क्षेत्र में भाजपा द्वारा चलाए जा रहे ‘एक पेड़ मां के नाम’ कार्यक्रम के तहत किया गया पौधारोपण

चक्रधरपुर प्रखंड के अंतर्गत चंन्द्री एवं चैनपुर ग्रामीण क्षेत्र में ,प्रखंड अध्यक्ष हरीश मुंडा के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी द्वारा किए जा रहे कार्यक्रम *एक पेड़ मां के नाम* के तहत पौधा लगाए गए।

इस कार्यक्रम के तहत देश में लाखों पेड़ लगाने का योजना एवं लक्ष्य है ताकि राष्ट्र में पूरी तरह पर्यावरण स्वच्छ रहे। इस नियमित पूरे देश में भारतीय जनता पार्टी के द्वारा एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम के तहत लाखों पेड़ लगाए जा रहे हैं ।इसी कार्यक्रम के तहत आज चंन्द्री गांव के देव संस्कृति विद्यालय परिसर में बूथ अध्यक्ष मनोज महतो उनकी मां के नाम- शारदा देवी के नाम से एवं विद्यालय प्राचार्य गोविंद महतो की मां के नाम से पौधा लगाया गया ।

गायत्री मंदिर के समिप मुण्डा- जगदीश महतो, उनकी मां यशु महाताईन के नाम से पेड़ लगाया गया और चैनपुर दुर्गा पंडाल एवं शिव मंदिर के बगल बूथ अध्यक्ष संजीत मंडल, माता कल्पना देवी के नाम से एवं वरिष्ठ कार्यकर्ता शोशोधर मांझी, माता का नाम कोनको देवी के नाम से और पुराना पंचायत के समिप विजय कुंभकार के द्वारा उसकी माता सानू देवी के नाम से पेड़ लगाए गए। कार्यक्रम में अशोक सारंगी जी , शशि भूषण सामड जी, विजय मेलगांडी जी मालती गिलुवा, ललित गिलुवा , पवन शंकर पांडेय, शेषनारायण लाल, दीपक सिंह ,विनोद शर्मा शिवलाल रवानी , विनोद प्रधान, मधु दास, दुर्योधन प्रधान, परमेश्वर महतो ,गौरव महतो ,ग्राम मुंडा जगदीश जी, शशि शेखर सामड, एवं संघ के राकेश श्रीवास्तव जी व विद्यालय के बच्चों के साथ वृक्षारोपण किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *