मदर्स डे पर पीएम मोदी को उपहार में मिला मां का चित्र, जताया आभार, बोले- हम साल के 365 दिन मां को पूजते हैं
लोकसभा चुनाव के मद्देनजर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज पश्चिम बंगाल पहुंचे. जहां पर बैरकपुर में पीएम मोदी जब रैली को संबोधित कर रहे थे, तब उनका एक अलग अंदाज देखने को मिला. दरअसल, आज पूरी दुनिया में मदर्स डे मनाया जा रहा है।

इस मौके पर रैली में आए दो युवक पीएम मोदी और उनकी मां का पोर्ट्रेट बनाकर लाए थे. जिसे वे दोनों काफी देर से हाथ में लेकर खड़े हुए थे. पीएम मोदी की जब इन दोनों युवकों पर नजर पड़ी तो उन्होंने एसपीजी से उन पोर्ट्रेट को लेने के लिए कहा. इसके साथ ही पीएम मोदी ने युवकों से कहा कि तस्वीर के पीछे अपना नाम और पता लिख दें, जिससे वह बाद में पत्र जरूर लिखेंगे.

पीएम मोदी ने कहा कि आज पश्चिम के देशों में मदर्स डे मनाया जा रहा है, लेकिन हम साल के 365 दिन मां की पूजा करते हैं, दुर्गा मां को पूजते हैं, काली मां की आराधना करते हैं और भारत मां की भी पूजा करते हैं.
