ब्रॉउन शुगर के ख़िलाफ़ पुलिस की कार्रवाई, मुस्लिम बस्ती से 180 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ तस्कर गिरफ्तार
आदित्यपुर : सरायकेला जिले के आदित्यपुर थाना अंतर्गत मुस्लिम बस्ती से ब्राउन शुगर खरीद -बिक्री करते एक युवक को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है. गिरफ्तार युवक आदित्यपुर मुस्लिम बस्ती का रहने वाला है.प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले के एसपी डॉ बिमल कुमार को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि आदित्यपुर मुस्लिम बस्ती के पास एक युवक ब्राउन शुगर की खरीद बिक्री कर रहा हैं तभी एसडीपीओ के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया.

जहां आदित्यपुर थाना प्रभारी नितिन कुमार सिंह ने अपने दल बल के साथ मौके से युवकों को धर दबोचा, वहीं तलाश के क्रम में युवक के पास से पुलिस ने 180 पुड़िया ब्राउन शुगर बरामद किया, युवक की पहचान मुस्लिम बस्ती निवासी अफ़सर अली के रूप मे की गयीं हैं.पकड़ाए गए आरोपी पहले भी कई मामलों में जेल जा चुका है.
