तीन अपराधी को पुलिस ने हथियार के साथ किया गिरफ्तार
राँची। जिले के कांके थाना क्षेत्र में जमीन कारोबारी और आम लोगों से लुटपाट और छिनतई करने वाले तीन अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।बताया जाता है शनिवार को एसएसपी को गुप्त सूचना मिली थी कि रिंग रोड में लॉ कॉलेज के पास एक काले रंग की महिंद्रा थार गाड़ी में कुछ अपराधी डकैती की योजना बना रहे है और सभी हथियार से लैस है।एसएसपी के निर्देश पर मुख्यालय वन एएसपी ने कांके थाना प्रभारी के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया और छापेमारी की।इस छापेमारी में पुलिस ने तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया है।गिरफ्तार आरोपियों में अमृत टोप्पो,सावन टोप्पो,अनुज टोप्पो तीनो कांके नगड़ी का रहने वाले हैं।साथ ही उनके पास से एक पिस्टल, दो जिंदा कारतूस, एक मैगजीन और तीन मोबाईल और एक महिंदा थार जीप जब्त किया है।पुलिस के द्वारा मामले की जांच पड़ताल और तीनों से पूछताछ के बाद आज जेल भेजने की तैयारी की जा रही है।

Ranchi. The police have arrested three criminals who looted and extorted land traders and common people in the Kanke police station area of the district. It is said that on Saturday, the SSP had received a tip-off that a black-coloured vehicle was lying near the Law College in Ring Road. Some criminals are planning robbery in Mahindra Thar vehicle and all are armed. On the instructions of SSP, Headquarter Forest ASP formed a team under the leadership of Station House Officer Kanke and raided. In this raid police arrested three criminals. Among the arrested accused, Amrit Toppo, Sawan Toppo, Anuj Toppo, all three are residents of Kanke Nagdi. Also seized a pistol, two live cartridges, a magazine and three mobiles and a Mahinda Thar jeep from them.Police After investigating the matter by the CBI and interrogating all three, preparations are being made to send them to jail today.
