Categories

September 17, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

पोटका विधायक संजीव सरदार ने विभिन्न विकास योजनाओं का किया उद्घाटन

जमशेदपुर प्रखंड अंतर्गत ब्यांगबिल पंचायत के हाता-कुदादा मुख्य पथ से निश्चिंतपुर तक सड़क निर्माण कार्य का उद्घाटन पोटका विधायक श्री संजीव सरदार द्वारा किया गया। इसके साथ ही पोटका प्रखंड अंतर्गत जुड़ी पंचायत के हाता चौक में नए बस स्टैंड एवं शॉपिंग कॉम्प्लेक्स के निर्माण कार्य का भी शुभारंभ किया गया।

हँसड़ा पंचायत के ग्राम जुड़ी पहाड़ी स्थित जुड़ी पहाड़ी बांध के जीर्णोद्धार कार्य और माटकु पंचायत के ग्राम पिछली से बाड़ेडीह तक सड़क सुदृढ़ीकरण कार्य का उद्घाटन भी विधायक द्वारा संपन्न हुआ।इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्थानीय महिलाएं और पुरुष उपस्थित रहे,

जिन्होंने विधायक श्री संजीव सरदार का फूल-मालाओं से भव्य स्वागत किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रखंड सचिव जगत मार्डी, ग्राम के मुख्य कानून मुर्मू, पंचायत अध्यक्ष अनिल क्लरता समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *