पावर प्रोजेक्ट विस्थापित प्रभावी स्वावलंबी सहयोग समिति ने अपनी मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन किया गेट जाम
सरायकेला जिला के कांड्रा पदमपुर स्थित आधुनिक पावर एंड नेचुरल रिसोर्स लिमिटेड कंपनी का पावर प्रोजेक्ट विस्थापित प्रभावी स्वावलंबी सहयोग समिति अपनी मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन गेट जाम कर दिया. विस्थापित समिति के अध्यक्ष कृष्णा बास्के ने बताया कि विगत 4 महीनों से विस्थापितों की समस्या रोजगार एवं जमीन के मुआवजे को लेकर मांग पत्र सौंपा गया था परंतु कंपनी प्रबंधन के कान में जूं तक नहीं रेंगी. जिससे बाध्य होकर मंगलवार से कंपनी गेट को अनिश्चितकालीन जाम किया गया. बार-बार कंपनी प्रबंधन के समक्ष मांग किए जाने के बावजूद प्रबंधन द्वारा पत्र निर्गत करते हुए विस्थापित जमीन दाताओं के सभी मांगों को खारिज किया है. जिससे आक्रोशित होकर अनिश्चितकालीन गेट जाम का निर्णय लिया गया है. उन्होंने कहा कि जब तक कंपनी प्रबंधन विस्थापितों की मांगों को नहीं मानेगी तब तक गेट जाम खाली नहीं किया जाएग

The power project of Adhunik Power and Natural Resource Limited Company located at Kandra Padampur in Seraikela district, displaced effective self-supporting cooperation committee, jammed the gate indefinitely for their demands. Krishna Baske, chairman of the Displaced Committee, said that for the last 4 months, a demand letter was handed over to the oustees regarding employment and compensation for land, but the company management would not even listen to lice. Due to which the company gate was jammed indefinitely from Tuesday. Despite repeated demands being made before the company management, all the demands of the displaced land donors have been rejected by the management while issuing letters. Due to which the decision of indefinite gate jam has been taken. He said that the gate jam will not be vacated until the company management accepts the demands of the oustees.
