Categories

September 16, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दुमका में चुनावी जनसभा को संबोधित किया. वह सीता सोरेन के पक्ष में लोगों से वोट देने की अपील कर रहे हैं.

पीएम मोदी ने झामुमो-कांग्रेस पर बोला हमला, कहा- झारखंड की चर्चा आज नोटों के पहाड़ की वजह से हो रही

रांची : झारखंड में अंतिम चरण का चुनाव एक जून को संताल परगना की तीन सीटों गोड्डा, दुमका व राजमहल में होना है. इसे लेकर पक्ष और विपक्ष ने सारी ताकतें झोंक दी है. इसी सिलसिले में मंगलवार को प्रधानमंत्री मोदी मंगलवार को दुमका एयरपोर्ट पहुंचे. जहां उन्होंने भाजपा प्रत्याशी सीता सोरेन के पक्ष में चुनावी जनसभा को संबोधित किया. पीएम मोदी ने जनसभा को संबोधित करते हुए सबसे पहले सिद्धो कान्हों, चांद भैरव जैसे वीर शहीदों को नमन किया. उन्होंने कहा कि ये वीर शहीदों की धरती है. यहां पर उमड़ा जनसैलाब ये बताती कि हमारी सरकार एक बार फिर आ रही है. उन्होंने झामुमो कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि ये सभी पार्टियां फिर से सत्ता आना चाहते हैं, ताकि घोटाला कर सकें. आज झारखंड को ये सभी पार्टी लूटने में लगे हैं. आज यहां के चर्चे खूबसूरत पहाड़ों की वजह से नहीं हो रही बल्कि नोटों के पहाड़ से हो रही है.

इंडी गठबंधन वालों की वजह से आदिवासी समाज की संस्कृति खतरे में
प्रधानमंत्री मोदी ने इंडिया गठबंधन पर हमला बोलते हुए कहा कि जहां-जहां ये लोग सत्ता में आए, आदिवासी समाज और उनकी संस्कृति खतरे में पड़ गई. इन्हें आदिवासी समाज के हितों से कोई लेना-देना नहीं है. क्योंकि इनके लिए सिर्फ अपना वोट बैंक जरूरी है. नक्सलवाद, घुसपैठ और तुष्टीकरण इनका हथियार है.

झामुमो वालों ने जमीन हड़पने के लिए माता-पिता का नाम बदल दिया
प्रधानमंत्री मोदी ने आगे कहा कि झामुमो वालों ने जमीन हड़पने के लिए अपने माता-पिता का नाम बदल दिया. अब यहां के गरीब आदिवासियों की जमीन पर कब्जा किया जा रहा है. इन लोगों ने तो सेना की जमीन को भी नहीं छोड़ा. अब आपको इन लोगों से झारखंड को मुक्ति दिलानी ही होगी. आज झामुमो और कांग्रेस वालों के यहां नोटों के पहाड़ पकड़े जा रहे हैं. इस दौरान उन्होंने लोगों से पूछा कि क्या आप जानते हैं, ये पैसा कहां से आ रहा है? ये पैसा आ रहा है शराब के घोटाले से, ये पैसा आ रहा है करोड़ों रुपयों के टेंडर के घोटाले से, ये पैसा आ रहा है खान-खनिज-खनन घोटाले से.

पीएम मोदी ने लगाया इंडिया गठबंधन पर तुष्टीकरण का आरोप
प्रधानमंत्री मोदी ने इंडिया गठबंधन पर तुष्टीकरण का आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि इंडी गठबंधन की देशविरोधी राजनीति का एक खतरनाक फॉर्मूला सांप्रदायिक राजनीति करना, तुष्टीकरण की राजनीति करना, अलगाववादियों को संरक्षण देना और आतंकवादियों का बचाव करके उसका विरोध करना है. अगर उन पर हिन्दू-मुसलमान करने का आरोप लगा दो तो इन्हें मिर्ची लग जाती है.

PM Modi attacked JMM-Congress, said- Jharkhand is being discussed today because of the mountain of notes

Ranchi: The last phase of elections in Jharkhand is to be held on June 1 in three seats of Santal Pargana, Godda, Dumka and Rajmahal. The party and the opposition have put in all their strength regarding this. In this connection, Prime Minister Modi reached Dumka Airport on Tuesday. Where he addressed an election rally in favor of BJP candidate Sita Soren. While addressing the public meeting, PM Modi first paid tribute to the brave martyrs like Siddho Kanho, Chand Bhairav. He said that this is the land of brave martyrs. The crowd gathered here shows that our government is coming once again. Attacking JMM and Congress, he said that all these parties want to come to power again so that they can do scams. Today all these parties are busy looting Jharkhand. Today the discussions here are not happening because of the beautiful mountains but because of the mountains of currency notes.

The culture of tribal society is in danger because of Indi alliance.
Attacking the India alliance, Prime Minister Modi said that wherever these people came to power, the tribal society and their culture were in danger. They have nothing to do with the interests of the tribal society. Because for them only their vote bank is important. Naxalism, infiltration and appeasement are their weapons.

JMM people changed names of parents to grab land
Prime Minister Modi further said that JMM people changed the names of their parents to grab the land. Now the land of the poor tribals here is being encroached upon. These people did not even leave the army land. Now you will have to liberate Jharkhand from these people. Today, mountains of currency notes are being held by JMM and Congress people. During this he asked people, do you know where this money is coming from? This money is coming from the liquor scam, this money is coming from the tender scam worth crores of rupees, this money is coming from the mines-mining scam.

PM Modi accused India alliance of appeasement
Prime Minister Modi has accused the India alliance of appeasement. He said that a dangerous formula of the anti-national politics of the Indi alliance is to do communal politics, appeasement politics, giving protection to separatists and opposing the terrorists by defending them. If you accuse them of dividing Hindus and Muslims, they get irritated.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *