प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिलाओं को दिया सम्मान : संजय सेठ
चांडिल। रांची लोकसभा के भाजपा प्रत्याशी एवं सांसद संजय सेठ ने बुधवार को चांडिल प्रखंड के तमोलिया पंचायत अंतर्गत विभिन्न गांवों में जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने केंद्र सरकार के उपलब्धियों को जनता के बीच साझा किया। वहीं, एनडीए गठबंधन के घोषणाओं की जानकारी दी। जनसंपर्क अभियान के दौरान सांसद संजय सेठ ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के आजादी के 70 साल बाद महिलाओं को सम्मान दिया है। उड़ीसा के एक सुदूर गांव में रहने वाली आदिवासी महिलाओं को देश का राष्ट्रपति बनाया। बेटी पढ़ाओ बेटी बढ़ाओ के अभियान के तहत बेटियों को सुरक्षित रखने के लिए जनधन खाता, उसके पढ़ाई की जिम्मेवारी, उसकी शादी तक का सारा खर्च आदि योजनाओं के माध्यम से देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बेटियों की सुरक्षा और सम्मान के लिए काम किया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की बेटियों को आगे बढ़ाया, देश की बेटियों को आगे बढ़ाने के लिए 30% आरक्षण देने जैसी ऐतिहासिक कार्य किया है। सांसद सेठ ने कहा कि कांग्रेस 70 साल से महिलाओं के आरक्षण को दबा के रखी थी, देश की बेटियों को आगे बढ़ाने के लिए मोदी जी ने कई काम किया है। देश की बेटियों के उच्च शिक्षा के लिए सैनिक स्कूल में नामांकन की प्रक्रिया शुरू की, देश की बेटियों को आगे बढ़ाने के लिए खेलो इंडिया के माध्यम से प्रतिभा को आगे बढ़ने का अवसर प्रदान किया।

सांसद संजय सेठ ने कहा कि झारखंड की सरकार ने झारखंड को लूटने का काम किया है, कांग्रेस के प्रधानमंत्री रहे राजीव गांधी ने कहा था वे दिल्ली से एक रुपया भेजते थे तो 15 पैसे ही लोगों तक पहुंच पाते थे। लेकिन आज नरेंद्र मोदी केंद्र से एक रुपया भेजते हैं तो लाभुकों के खाते में पूरी राशि पहुंच जाती हैं। यही है नरेंद्र मोदी की गारंटी, नरेंद्र मोदी की सरकार ने कट मनी के प्रचलन को खत्म किया। झारखंड की गठबंधन की सरकार में लोगों को बिजली, पानी, ट्रांसफार्मर नहीं मिल रहे हैं। रघुवर दास की जब सरकार थी तो लोगों को 22 घंटे बिजली मिलती थी, आज शहर में 10 से 12 घंटे बिजली मिल रही हैं। वहीं ग्रामीण क्षेत्र में मात्र 7 से 8 घंटे बिजली मिल रही हैं। ट्रांसफार्मर जल जाने पर लोगों को दो – तीन महीने इंतजार करना पड़ रहा है। इस भीषण गर्मी में सारे चापाकल खराब पड़े हैं, कोई सुध लेने वाला नहीं है। लोगों को पीने का पानी तक नसीब नहीं हो पा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के गरीब परिवारों के लिए कई तरह की योजनाएं चला रहे हैं। विश्वकर्म योजना हो या फिर छोटे दुकानदारों जो वेंडर के रूप में कार्यरत हैं, उन्हें 10 हजार रुपये बिना ब्याज के रोजगार के लिए दिए जा रहे हैं। यही कांग्रेस के लोग हैं जिन्होंने राम को काल्पनिक कहा था, जिन्होंने राम मंदिर के निमंत्रण को ठुकरा दिया। सनातनी धर्म को गाली बकने वाले लोगों को आज सबक सिखाने का समय आ गया है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री बनने के लिए हम सब को मिलकर भाजपा के पक्ष में मतदान करने की आवश्यकता है।

जनसंपर्क अभियान में आजसू केंद्रीय महासचिव सचिव हरे लाल महतो, दिनेश कुमार, मधु गोराई, सारथी महतो, बलराम महतो, कुलवंत सिंह बंटी, महेश कुंडू, दिवाकर सिंह, प्रशांत पोद्दार, मनोरंजन महतो, दिलीप महतो, विशाल चौधरी, देवजीत कुमार, देवाशीष राय, अनीता पारीत, विजय मंडल समेत सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Chandil. Ranchi Lok Sabha BJP candidate and MP Sanjay Seth on Wednesday launched a public relations campaign in various villages under Tamoliya Panchayat of Chandil block. During this, he shared the achievements of the Central Government among the public. At the same time, information was given about the announcements of the NDA alliance. During the public relations campaign, MP Sanjay Seth said that the country’s Prime Minister Narendra Modi has given respect to women after 70 years of the country’s independence. Made a tribal woman living in a remote village of Orissa the President of the country. Under the Beti Padhao Beti Badhao campaign, the Prime Minister of the country Narendra Modi has worked for the safety and respect of daughters through schemes like Jan Dhan account, responsibility for their education, all the expenses till their marriage etc. to keep the daughters safe. He said that Prime Minister Narendra Modi has done historic work like giving 30% reservation to advance the daughters of the country. MP Seth said that Congress had suppressed women’s reservation for 70 years, Modi ji has done many things to advance the daughters of the country. Started the process of enrollment in Sainik School for higher education of the daughters of the country, provided an opportunity to the talent to advance through Khelo India to advance the daughters of the country.
MP Sanjay Seth said that the Jharkhand government has looted Jharkhand. Former Congress Prime Minister Rajiv Gandhi had said that when he used to send one rupee from Delhi, only 15 paise would reach the people. But today if Narendra Modi sends one rupee from the Centre, the entire amount reaches the beneficiaries’ accounts. This is Narendra Modi’s guarantee, Narendra Modi’s government ended the practice of cut money. Under the coalition government of Jharkhand, people are not getting electricity, water and transformers. When Raghuvar Das was in power, people used to get electricity for 22 hours, today the city is getting electricity for 10 to 12 hours. Whereas in rural areas electricity is available only for 7 to 8 hours. People have to wait for two-three months if the transformer burns. In this scorching heat, all the hand pumps are broken, there is no one to take care of them. people
People are not even able to get drinking water. Prime Minister Narendra Modi is running many schemes for the poor families of the country. Be it Vishwakarma Yojana or small shopkeepers who are working as vendors, Rs 10,000 is being given for employment without interest. These are the people of Congress who called Ram imaginary, who rejected the invitation to Ram temple. Today the time has come to teach a lesson to those who abuse Sanatani Dharma. To make the Prime Minister of the country Narendra Modi the Prime Minister of the country for the third time, we all need to vote together in favor of BJP.
In the public relations campaign, AJSU Central General Secretary Hare Lal Mahato, Dinesh Kumar, Madhu Gorai, Sarathi Mahato, Balram Mahato, Kulwant Singh Bunty, Mahesh Kundu, Diwakar Singh, Prashant Poddar, Manoranjan Mahato, Dilip Mahato, Vishal Chaudhary, Devjit Kumar, Devashish Rai. Hundreds of workers including Anita Pareet, Vijay Mandal were present.

