Categories

September 17, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

19 मई को घाटशिला आएंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, ऐतिहासिक होगी पीएम मोदी की सभा – दीपक प्रकाश

जमशेदपुर का चुनाव एक सफल सांसद और एक असफल विधायक के बीच, पहले से अधिक मार्जिन से बिद्युत महतो होंगे विजयी

जमशेदपुर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्य और उपलब्धि आज डंके की तरह भारत के कोने-कोने में गूंज रही है। आज जनता की आकांक्षा है कि नरेंद्र मोदी तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री बनें। पिछले दस वर्षों में पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने पिछले दस वर्षों में गरीब और आर्थिक रूप से कमजोर लागों को संबल करने के लिए जनकल्याणकारी योजनाएं के माध्यम से उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाया है। उपरोक्त बातें झारखंड भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश ने कही। वे शुक्रवार को जमशेदपुर लोकसभा चुनाव प्रधान कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित कर रहे थे। प्रेस वार्ता में भाजपा जमशेदपुर महानगर के निवर्तमान जिलाध्यक्ष गुंजन यादव, जिला उपाध्यक्ष संजीव सिन्हा, जमशेदपुर लोकसभा मीडिया प्रबंधन विभाग के अनिल मोदी एवं प्रेम झा मौजूद रहे।

प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए दीपक प्रकाश ने कहा कि पिछले 10 वर्षों में मोदी सरकार ने 25 करोड़ लोगों को गरीबी रेखा से बाहर निकालने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। गरीबों को पक्का घर, शौचालय, बिजली और एलपीजी गैस कनेक्शन के साथ वैश्विक महामारी कोरोनाकाल से लेकर 5 किलो अनाज पूरे देश में निःशुल्क भेंट किया जा रहा है। इसके साथ ही, आयुष्मान भारत योजना से 5 लाख रुपये तक के निःशुल्क इलाज की सुविधा एवं किसानों को 6 हजार रुपये प्रोत्साहन राशि सीधे उनके बैंक खाते में दिए जा रहे हैं। दीपक प्रकाश ने कहा कि दुनिया के बड़े-बड़े अर्थशास्त्री ने अनुमान लगाया है कि आने वाले 5 वर्षों में भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगी।

19 मई को घाटशिला फुटबॉल मैदान में पीएम नरेंद्र मोदी की सभा होगी ऐतिहासिक

राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश कहा कि 19 मई को घाटशिला के फुटबॉल मैदान में होने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विशाल जनसभा ऐतिहासिक होगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देखने और सुनने के लिए जमशेदपुर एवं ग्रामीण क्षेत्र के लोग आतुर हैं। जमशेदपुर लोकसभा अंतर्गत सभी मंडलों से कार्यकर्ता पीएम मोदी की सभा में शामिल होंगें। किसी भी कार्यकर्ताओं को कोई असुविधा न हो इसके लिए विभिन्न स्तरों पर तैयारी की जा रही है।

झारखंड की सभी 14 सीटों पर भाजपा-एनडीए की होगी जीत

दीपक प्रकाश ने कहा कि आज एक ओर देशवासी जहां पीएम नरेंद्र मोदी के कार्यों और विकासोन्मुखी नीतियों से पूरी तरह से खुश हैं। तो वहीं, राज्य की झामुमो-कांग्रेस और राजद गठबंधन सरकार से पूरी तरह त्रस्त है, जिन्होंने साढ़े चार साल में झारखंड को लुटखण्ड बना दिया। झारखंडवासियों के जनादेश का इससे अधिक अपमान क्या हो सकता है जब राज्य के मुख्यमंत्री समेत उनके सहयोगी मंत्री सेवा के बदले मेवा जमा करने में लग जाएं। दीपक प्रकाश ने कहा कि साढ़े चार साल में झारखंड के विभिन्न क्षेत्रो में 7632 दुष्कर्म की घटना हुई। जिसमें सबसे अधिक अत्याचार आदिवासी, दलित परिवार की बहन-बेटियों पर हुआ। इनमें राज्य सरकार एक भी मामले में फास्ट ट्रैक कोर्ट से सजा नही दिला नही पाई। वहीं, अबतक 6744 लोगों के हत्या की घटनाएं हुई। गठबंधन सरकार में राज्य की कानून-व्यवस्था रसातल में चली गयी है। राज्य में एक ओर जहां झामुमो दोनों हाथों से लूटने में व्यस्त है। तो वहीं, दूसरी ओर कांग्रेस के विधायक दल नेता आलमगीर आलम के काले कारनामे जनता के सामने आ रहे हैं। ईडी के छापेमारी में जब्त राशि 35 करोड़ ही नही बल्कि 350 करोड़ से अधिक के घोटाले से जुड़ी है। आज देश में पीएम मोदी के कार्यों और उपलब्धियों का अंबार है। तो झारखंड में भ्रष्टाचार और लूट का राज कायम है। आज झामुमो के पांच लाख सरकारी नौकरी, बेरोजगारी भत्ता, 2 हजार चूल्हा खर्चा और पेंशन जैसे एक भी वादे पूरे नही हुए। ऐसे में झारखंड की जनता में आक्रोश व्याप्त है।

उन्होंने कहा कि श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व में भाजपा सरकार ने झारखंड अलग राज्य का निर्माण किया। झारखंड के सर्वांगीण विकास की चिंता सिर्फ भाजपा ही कर सकती है। जनता के जनाक्रोश का लाभ भाजपा को मिलेगा और जमशेदपुर सहित झारखंड की सभी 14 लोकसभा सीटों पर भाजपा-एनडीए की जीत होगी। यह चुनाव सफल सांसद और असफल विधायक के बीच दीपक प्रकाश ने कहा कि जमशेदपुर का चुनाव एक सफल सांसद बिद्युत महतो और एक असफल विधायक समीर मोहंती के बीच है। विद्युत महतो आदर्श सांसद की भांति ईमानदार और बेदाग हैं। तो वहीं, समीर मोहंती के आतंक, लूट और गुंडागर्दी से बहरागोड़ा की जनता तंग हो गयी है।

दीपक प्रकाश ने कहा कि जमशेदपुर में पिछले लोकसभा चुनाव में 59% मतदान भाजपा को मिला था। अबकी बार यह आंकड़ा 69% होने वाला है। शहरी और ग्रामीण क्षेत्र की प्रबुद्ध जनता के आशीर्वाद और समर्थन से भाजपा जमशेदपुर लोकसभा में पहले से बड़ी जीत दर्ज करेगी। दीपक प्रकाश ने कहा कि बाबा साहेब डॉ भीमराव आंबेडकर ने धर्म के आधार पर आरक्षण देने का विरोध किया था। कांग्रेस ने कर्नाटक में सभी मुस्लिम को रातों रात ओबीसी बनाकर पिछड़ों के आरक्षण को छीन लिया। कांग्रेस एस सी और एसटी वर्गों के साथ भी धोखा करेगी। कांग्रेस इस प्रकार के मॉडल पूरे देश में लागू करना चाहती है। दीपक प्रकाश ने कांग्रेस के संपति सर्वेक्षण और विरासत टैक्स को लेकर भी हमला बोला और झारखंडवासियों से सावधान रहने की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *