Categories

September 17, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

पोटका में मीरा मुंडा का विरोध जारी, स्थानीय नेता को टिकट देने की मांग, मीरा मुंडा वापस जाओ के लगे नारे

जादूगोड़ा : भाजपा हाईकमान द्वारा 66 प्रत्याशियों की पहली सूची में पोटका से भाजपा प्रत्याशी मीरा मुंडा का नाम घोषित किए जाने के बाद से पोटका में विरोध रुकने का नाम नहीं ले रहा है. क्षेत्र के कार्यकर्ता किसी स्थानीय नेता को टिकट देने की मांग पर अड़े हुए हैं।

भाजपा एसटी मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता होपना महाली की अगुवाई में आज दूसरे दिन सोमवार को भी भाजपा प्रत्याशी मीरा मुंडा के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन जारी रहा. पदाधिकारियों के साथ की बैठक इसे लेकर आदिम भूमिज मुंडा कल्याण समिति, जुड़ी में भाजपा की बूथ स्तर कमिटी की बैठक हुई. बैठक में 24 घंटे के अंदर पोटका से भाजपा प्रत्याशी मीरा मुंडा को बदलने की मांग की गई अन्यथा भाजपा कार्यकर्ता की ओर से किसी भी व्यक्ति को उम्मीदवार बनाकर खड़ा करने का फैसला लिया गया।

बैठक में मीरा मुंडा वापस जाओ के नारे लगे। इस बैठक में भाजपा एसटी मोर्चा के प्रवक्ता उपेन्द्र नाथ सरदार, गुलशन सरदार, संतोष सरदार, विवेक त्रिवेदी, ललन यादव, मनोज कुमार सिंह, जनता सरदार, श्यामल महाकूड, नील कमल सिंह, भानु भूमिज, अमूल्यो सी, सचिन बारीक, मिठू भूमिज, होपना महाली, आपत्ति केवर्त, पूर्ण गोप, काशीराम सरदार, रतन सरदार निवास सरदार, संतोष सरदार, अतुल सरदार, आकाश सरदार, समेत भारी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *