मतदान के दिन राज्यभर में सार्वजनिक अवकाश घोषित

मतदान के दिन राज्यभर में सार्वजनिक अवकाश घोषित कर दिया गया।कार्मिक ने मंगलवार को इसका आदेश जारी कर दिया। बताते चलें कि झारखंड में विधानसभा चुनाव दो चरणों में संपन्न होना है। झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर राज्य सरकार ने 13 नवंबर और 20 नवंबर को सार्वजनिक अवकाश (Public holiday) घोषित कर दिया है।

कार्मिक ने मंगलवार को इसका आदेश जारी कर दिया। बताते चलें कि झारखंड में विधानसभा चुनाव (Assembly Elections) दो चरणों में संपन्न होना है। पहले चरण के लिए 13 नवंबर को मतदान होगा और दूसरे चरण के लिए 20 नवंबर को वोट डाले जाएंगे।पहले चरण में 43 और दूसरे चरण में 38 सीटों के लिए चुनाव होगा। वहीं मतदान का परिणाम 23 नवंबर 2024 को जारी किए जाएंगे।
