Raghav Chadha : बस्ती में आग लगी हो या नहीं, राघव चड्ढा मस्ती में रहते हैं” – विंबलडन में स्पॉट होने के बाद ‘आप’ नेता ट्रोल होने लगे।
Raghav Chadha : विंबलडन में देखे जाने के बाद ‘आप’ नेता राघव चड्ढा को सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जा रहा है। एक यूजर ने टिप्पणी की, “बस्ती में आग लगी हो या नहीं, राघव मस्ती में ही रहते हैं।”

Raghav Chadha : परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा इन दिनों एक-दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम बिता रहे हैं। हाल ही में कपल को विंबलडन 2024 के फाइनल में देखा गया, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गईं। इस बीच, सोशल मीडिया यूजर्स ने राघव चड्ढा को ट्रोल करना शुरू कर दिया है। ‘एक्स’ पर काव्या नाम की एक यूजर ने लिखा, “केजरीवाल जी की सेहत गिर रही है, AAP मुश्किल समय से गुजर रही है और आप विंबलडन फाइनल देख रहे हैं… यह सही नहीं है।” एक अन्य पोस्ट में उन्होंने लिखा, “बस्ती में आग लगी हो या नहीं, राघव मस्ती में रहते हैं।”
एक अन्य यूजर ने लिखा कि हिंदुस्तान में आग लगी है नेता जी हैं विंबलडन में हैं. अमित मिश्रा नाम के यूजर ने लिखा-18 लाख का टिकट लेकर विंबलडन में मैच देखने वाला आदमी सबसे गरीब सांसद भगवान मुझे भी ऐसा ही गरीब बनाओ.
कैम्ब्रिज इंडिया कॉन्फ्रेंस में क्या बोले राघव चड्ढा
ऐसा नहीं है कि राघव चड्ढा सिर्फ लंदन में खेल का आनंद लेने गए थे। उन्होंने कैम्ब्रिज इंडिया कॉन्फ्रेंस में भी भाग लिया और विभिन्न विषयों, विशेषकर भारतीय राजनीति पर खुलकर चर्चा की। जब राघव चड्ढा से पूछा गया कि वे राजनीति में कैसे आए, तो उन्होंने सहजता से उत्तर दिया, “जब भारत में भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई चल रही थी, तब मैं लंदन में था। समाजसेवी अन्ना हजारे और मेरे नेता अरविंद केजरीवाल इस आंदोलन के चेहरे थे। मैं एक वालंटियर के रूप में वहां मौजूद था, समाज में बदलाव लाने के उद्देश्य से। इस आंदोलन को पार्टी के रूप में बदलने की आवश्यकता पड़ी और इसी तरह आम आदमी पार्टी (AAP) का गठन हुआ। मैं इस पार्टी का संस्थापक सदस्य रहा और इस तरह राजनीति में आ गया।”

पॉलिटिक्स ने मुझे चुना : राघव चड्ढा
आगे राघव चड्ढा ने कहा कि मैंने पॉलिटिक्स को नहीं चुना. पॉलिटिक्स ने मुझे चुना है. मैं किसी राजनीतिक घराने से नहीं आता हूं. मेरे परिवार का कोई भी सदस्य पॉलिटिक्स से संबंध नहीं रखता है. मैं समझता हूं कि मेरे बच्चे भी पॉलिटिक्स में नहीं आएंगे. मेरा भी कोई पॉलिटिकल गॉडफादर नहीं है. मेरे पास ना ही मनी पावर है और ना ही मसल पावर है. इसके अलावा मेरे पास मीडिया पावर भी नहीं है. जैसाकि इन सभी की आपको इस फिल्ड में जरूरत होती है. फिर भी इन सबके अलावा मेरी पार्टी ने मुझे बहुत कुछ दिया.
आप’ नेता राघव चड्ढा ने कहा कि मेरी पार्टी और भगवान के आशीर्वाद की वजह से मैं पार्टी का प्रवक्ता उस वक्त बना जब मेरी उम्र 22 से 23 साल थी. मैं पार्टी का राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष बनाया गया जब मेरी उम्र महज 26 साल थी. इस वक्त कांग्रेस के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष मोतिलाल वोहरा थे जो 89 साल के थे. इस तरह से इंडियन पॉलिटिक्स में चेंज आता गया.
Raghav Chadha: AAP leader Raghav Chadha is being trolled on social media after being spotted at Wimbledon. A user commented, “Whether the basti is on fire or not, Raghav lives in fun.” “
Raghav Chadha : Parineeti Chopra and Raghav Chadha are spending quality time with each other these days. Recently, the couple was spotted at the Wimbledon 2024 final, pictures of which quickly went viral on social media. Meanwhile, social media users have started trolling Raghav Chadha. A user named Kavya on ‘X’ wrote, “Kejriwal ji’s health is declining, AAP is going through a difficult time and you are watching the Wimbledon final… This is not correct. In another post, he wrote, “Whether the settlement is on fire or not,
Another user wrote that there is a fire in India, Netaji is in Wimbledon. A user named Amit Mishra wrote – Man who watched the match at Wimbledon with a ticket of 18 lakhs, the poorest MP, God make me poor like this.

What did Raghav Chadha say at Cambridge India Conference
It is not that Raghav Chadha just went to London to enjoy the game. He also participated in the Cambridge India Conference and openly discussed various topics, especially Indian politics. When Raghav Chadha was asked how he got into politics, he readily replied, “I was in London when the fight against corruption was going on in India. Social activist Anna Hazare and my leader Arvind Kejriwal were the faces of this movement. I was there as a volunteer
With the aim of bringing about change in society. This movement needed to be transformed into a party and that’s how the Aam Aadmi Party (AAP) was formed. I was a founder member of this party and that’s how I entered politics. “

Politics chose me: Raghav Chadha
Raghav Chadha further said that I did not choose politics. Politics has chosen me. I don’t come from any political family. No one in my family is associated with politics. I think even my children will not join politics. I also don’t have a political godfather. I have neither money power nor muscle power. Besides, I don’t have media power. As you need all these in this field. Yet, apart from all this, my party has given me a lot.
AAP leader Raghav Chadha said, “Due to the blessings of my party and God, I became the spokesperson of the party when I was 22 to 23 years old. I became the national treasurer of the party when I was just 26 years old. At this time the national treasurer of Congress was Motilal Vohra, who was 89 years old. In this way, there was a change in Indian politics.

