Categories

September 17, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

चाईबासा में राहुल गांधी की जनसभा 7 मई को, कांग्रेस भवन चाईबासा में तैयारी बैठक का आयोजन संपन्न

चाईबासा: कांग्रेस पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी 7 में को चाईबासा आ रहे हैं। यहां टाटा कॉलेज मैदान में इंडी गठबंधन की प्रत्याशी जोबा मांझी के समर्थन में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। राहुल गांधी के कार्यक्रम को लेकर कांग्रेस पार्टी और झारखंड मुक्ति मोर्चा की ओर से तैयारी की जा रही है।राहुल गांधी की जनसभा को लेकर कांग्रेस भवन चाईबासा में तैयारी बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें बुथ लेबल कार्यकर्ता से लेकर प्रदेश स्तर के नेता मौजूद रहे।

बैठक के दौरान सभी लोगों को बताया गया कि 7 मई को पूर्वाह्न 11 बजे टाटा कॉलेज मैदान में जनसभा होगी, जिसे ऐतिहासिक बनाने के लिए सभी लोगों को आपसी समन्वय बनाकर काम करना होगा। सभी वक्ताओं ने कहा कि आज देश का हर वर्ग महंगाई और बेरोज़गारी से त्रस्त एवं त्राहिमाम है। इसका संदेश जन-जन तक पहुंचाने के लिए अधिक से अधिक लोगों को जनसभा में लाना है । यह हम सबकी जिम्मेदारी है। बैठक के दौरान पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी गई।

बैठक के बाद कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारियों और झामुमो के नेताओं ने टाटा कॉलेज स्थित कार्यक्रम स्थल पहुंच कर तैयारी का जायजा लिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभा के बाद चाईबासा में राहुल गांधी की जनसभा को लेकर कांग्रेस और झारखंड मुक्ति मोर्चा दोनों ही दलों के कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह है। उन्हें उम्मीद है कि प्रधानमंत्री द्वारा उठाए गए मुद्दों पर राहुल गांधी माकूल जवाब देंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *