Categories

September 15, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

बिजली चोरी रोकने हेतु बिजली विभाग की छापामारी, स्मार्ट मीटर लगाने की अपील

आदित्यपुर क्षेत्र में बिजली विभाग द्वारा बिजली चोरी रोकने को लेकर लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में बुधवार को औचक छापेमारी अभियान चलाया गया।बिजली विभाग के जूनियर इंजीनियर सन्नी कुमार के नेतृत्व में आदित्यपुर दो रोड नंबर 5 में बुधवार दोपहर बिजली चोरी रोकने को लेकर औचक जांच की गई।

इस दौरान घरों में बिजली मीटर जांच अभियान भी चलाया गया ।मौके पर मौजूद जूनियर इंजीनियर ने बताया कि बिजली चोरी रोकथाम करने एवं लोगों को स्मार्ट मीटर लगाने के प्रति जागरूक किया जा रहा है। ताकि बिजली की बचत हो और क्वालिटी विद्युत आपूर्ति उपभोक्ताओं को मिल सके।

उन्होंने बताया कि विभाग द्वारा सभी पुराने मीटरों को बदलकर स्मार्ट मीटर में तब्दील किया जा रहा है। यह अभियान लगातार जारी रहेगा। इधर बिजली चोरी को लेकर चलाए गए अभियान से स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *