राजनगर : खरकाई नदी में तैरता मिला रूंगटा कम्पनी के मजदूर का शव , हत्या की आशंका
राजनगर थाना क्षेत्र के चाईलमा स्थित रूंगटा कम्पनी में कार्यरत एक मजदूर की लाश कुजू नदी में तैरता हुआ मिला। मृतक की पहचान बिहार के नवादा जिले की अमित यादव 44 वर्ष के रूप में की गई है। पुलिस ने सोमवार रात कुजू नदी से अमित यादव के लाश बरामद की। मृतक के चेहरे और शरीर पर किसी लोहे की वस्तु से वार के निशान मिले हैं।

आशंका जताई जा रही है कि अमित यादव की हत्या कर उसकी लाश को कुजू नदी में फेंका गया है। पुलिस ने मंगलवार को शव को पोस्टमार्टम कराया और परिजनों को सौंप दिया। पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है , मिली जानकारी के अनुसार अमित यादव 2 जून को 6:00 बजे से 2:00 बजे की शिफ्ट में ड्यूटी किया। ड्यूटी से लौटकर कुजू नदी के किनारे स्थित स्टाफ क्वार्टर आया। इसके बाद शाम को करीब 7:00 बजे साबुन वह सर्फ खरीदने के लिए क्वार्टर से निकला। इसके बाद रात भर वापस नहीं लौटा ।

अमित की काफी खोजबीन की गई मगर कुछ पता नहीं चला। सोमवार को उसका सब नदी में तैरता हुआ मिला। अमित यादव विगत 6 माह से चौधरी मल्टी स्पेशलिटी इंजीनियरिंग लिमिटेड के अधीन रूंगटा कंपनी में काम कर रहा था। उसके दो बच्चे हैं। वहीं थाना प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि कुंजू नदी से लाश मिली है, शरीर में जख्म के निशान मिले हैं, हत्या के आशंका के मद्देनजर पुलिस मामले को जांच कर रही है।
