Categories

September 17, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

राजनगर : खैरकोचा पुल ढहने से सरायकेला का जमशेदपुर से टूटा संपर्क , हजारों राजगीर फंसे , हाइवा के पुल से गुजरने के दौरान हुआ हादसा

राजनगर थाना अंतर्गत राजनगर जमशेदपुर मार्ग पर खैरकोचा पुल ढहने से सरायकेला का जमशेदपुर से संपर्क टूट गया है। घटना सोमवार सुबह की है , मिली जानकारी के अनुसार फ्लाई ऐश लदे हाइवा के पुल से गुजरने के दौरान अचानक हाइवा सहित पुल धंस गया।घटना के बाद पुल के दोनों छोर पर राहगीर फंस गए। हाइवा चालक मौके से फरार हो गया।

राजनगर और जमशेदपुर को जोड़ने वाला एक अहम पुलिया है , इसके धंसने से हजारों ड्यूटी पेशा वाले लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। राजनगर एवं आसपास को लोगों इसी पुल से होकर जमशेदपुर नौकरी करने जाते थे , अब इससे पुल टूट जाने से लोगों का जमशेदपुर से सीधा संपर्क टूट गया है। कई राहगीर यहां वहां फंसे हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *