राजनगर : बड़ा कांकी में चौबीस प्रहर हरि संक्रिर्तन धूलोट के साथ समापन
राजनगर प्रखंड के ग्राम बड़ा कांकी में श्री श्री हरि संकीर्तन समिति के द्वारा आयोजित श्री श्री अखंड जुगल हरि नाम संकीर्तन राधा गोविंद चौबीस प्रहर आज समापन हुआ। जय मंगल महतो ने कहा कि चौबीस प्रहर सोमवार को महंत विदाई एवं श्री श्री गौरांग महाप्रभु हरि प्रेम प्रसाद वितरण कर तथा रंग गुलाल के साथ अनुष्ठान का समापन हुआ।

संकीर्तन समापन पर सैकड़ो महिला पुरुषों ने पूरे गांव में हरि नाम संकीर्तन कर भ्रमण किये इससे पूरा गांव भक्तिमय हो गया है। कमेटी के द्वारा सभी दर्शकगणों को प्रसाद एवं शरर्बत दिया गया। जय मंगल ने कहा खाली हाथ आए हैं खाली हाथ चले जाएंगे केवल प्रभु का गुणगान ही साथ में रहेगा। हरि संक्रिर्तन को सफल आयोजन के लिए समिति के सदस्यों एवं ग्रामवासी का सहरनीय योगदान रहा।
