Categories

September 17, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

डी ए वी गांधीनगर स्कूल में”राम महोत्सव “कार्यक्रम का किया गया आयोजन

1500 बच्चों ने केले के पत्ते पर प्रभु श्री राम के चित्र बनाए।बच्चों ने प्रभु श्री राम के आगमन पर कई भजन एव सांस्कृतिक कार्यक्रम भी पेश किए।आज दिनांक 20 जनवरी 2024 दिन शनिवार को डी ए वी गांधीनगर स्कूल एव रिलेशनस के संयुक्त तत्वावधान में डी ए वी गांधीनगर स्कूल में भव्य राम महात्सव का आयोजन किया गया।इस अवसर मुख्य अथिति के रूप में विश्व हिंदू परिषद के प्रांत संगठन मंत्री देवी सिंह जी उपस्थित थे।वहीं विशिष्ठ अतिथि के तौर पर डी ए वी गांधीनगर स्कूल के प्राचार्य डॉ एस के सिन्हा , डी ए वी बरियातू स्कूल के प्राचार्य विनय कुमार पांडेय, रिलेशनस के निदेशक आशुतोष द्विवेदी, राजीव रंजन , डॉ आनंद कुमार ठाकुर समाजसेविका सीमा सिंह, सिंधु बाला , रोमित नारायण सिंह , रंजित श।हदेव आदि कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

सभी अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन किया।”राम महोत्सव”कार्यक्रम में अध्योध्या में 500 वर्ष्रो के बाद राम भक्तो के अथक प्रयास से अयोध्या में 22 जनवरी को विश्व के सबसे बड़े राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा के शुभ अवसर पर बच्चों के बीच इस की गाथा को बताने का था। इस अवसर पर 3 हज़ार से अधिक बच्चो ने एक साथ प्रभु श्री राम जी की आरती की।राम लला के आगमन पर बच्चों के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बच्चों ने एक साथ एक स्वर में राम आयेंगे गीत गाकर अदभुत समा बांधा।अयोध्या में इस भव्य राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा का अद्भुत नजारा रांची में डी ए वी गांधीनगर स्कूल में देखने को मिला।बच्चों ने राम झांकी पर पुष्प वर्षा भी कर प्रभु श्री राम का स्वागत एवं अभिनंदन किया।इस अवसर पर 1500 बच्चों ने केले के पत्ता पर प्रभु श्री राम की आकृति बनाकर अदभुत मानव शृंखला बनाई।

पूरा माहौल राम मय हो गया :-इस अवसर पर मुख्य रूप से ब्रजेश जी सिन्हा, प्रमोद सहाय,के के प्रसाद, डॉ जया जयसवाल, लक्ष्मी सिन्हा, गोविद झा, सीमा जैन, लक्ष्मी कुमारी, कविता मुखर्जी, श्रुति देशमुख, नमिता कुमारी, रजनी सिंह,आदि ने कार्यक्रम को सफल बनाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *