राजनगर के बुरुडीह में सार्वजनिक बजरंगबली समिति के द्वारा रामनवमी पूजा का धूमधाम से हुआ आयोजन
राजनगर प्रखंड के ग्राम बुरुडीह में सार्वजनिक बजरंगबली समिति के द्वारा रामनवमी के शुभ अवसर पर धूमधाम से पूजा का आयोजन किया गया। सभी श्रद्धालुओं भक्तों ने भगवा झंडा स्थापित के साथ सुख शांति भाव से पूजा अर्चना किये सभी भक्तों ने गांव के सुख समृद्धि एवं रोग निवारण के लिए मन्नत मांगी। कमेटी की ओर से सभी भक्तों को शरर्वत , प्रसाद एवं खिचड़ी दिया गया।

नुनु राम महतो ने कहा कि रामनवमी पूजा का उद्देश्य असत्य पर सत्य की जीत है।शास्त्रों के अनुसार माना जाता है कि भगवान विष्णु ने सातवें अवतार में भगवान राम के रूप में त्रेता युग में जन्म लिया था भगवान राम का जन्म रावण के अत्याचारों को खत्म करने एवं पृथ्वी से दूष्टों को खत्म कर नए धर्म स्थापना के लिए हुआ था। इसीलिए भगवान राम के जन्मोंत्सव के रूप में रामनवमी का पर्व मनाये जाता है।

रामनवमी पूजा को सफल आयोजन के लिए समिति के सदस्य – अशोक मुखी , हारसिंग सरदार , राजकुमार मुखी, नुनु राम महतो, पुजारी महादेव पति, शंकर महतो, महेंद्र महतो , आकाश महतो ,कृष्ण चंद्र महतो, सत्यनारायण दास , सोमनाथ पति, संतोष महतो, दीपक मुखी, माघू सरदार , सुभाष महतो, संतोष महतो , प्रशांत कुमार पति , रवि महतो, दीपक मंडल ,सुनिल पति, मुकेश कुमार महतो एवं ग्रामवासी का सहरनीय योगदान रहा।
