राॅंची पुलिस ने अवैध हथियार के साथ एक युवक को किया गिरफ्तार
राॅंची। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर लोअर बाजार थाना क्षेत्र में छापेमारी कर अवैध हथियार के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक की पहचान सैकी दीन उर्फ सैकी कच्छप (28 वर्ष) पिता- सामुएल कच्छप के रूप में हुई है। वह पुरुलिया रोड एजी चर्च के पास कांटाटोली का रहनेवाला है। पुलिस ने उसके पास से एक 7.065 बोर की पिस्टल, दो मैगजीन, तीन जिंदा गोली बरामद की है।
