अशोका इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित हुई रंगोली प्रतियोगिता


खरसावां। खरसावां स्थित अशोका इंटरनेशनल स्कूल में दीपावली के उपलक्ष्य मैं रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता का आयोजन कक्षा अनुसार कक्षा शिक्षकों की देखरेख में किया गया जिसमें विद्यालय के सभी बच्चों ने आकर्षक एवं सुंदर रंगोलियों का निर्माण किया तथा एक दूसरे को दीपावली की शुभकामनाएं दी।

कार्यक्रम का निरीक्षण विद्यालय के प्रधानाचार्या सारिका कुमारी द्वारा किया गया जिसमें उन्होंने सभी बच्चों की सराहना की एवं उन्हें प्रोत्साहन दिया। इस अवसर पर मुख्य रूप से सौरभ दुबे, कृष्ण चंद्र महतो तनुश्री विश्वकर्मा सेजल कुमारी नीलम बाउरी मनोरमा मिश्रा राशिद अफजल अबरार कुरैशी शबनम गोडसोरा रोशनी परवीन अंजलि एक्का शोभा कुमारी शांति रानी तृप्ति हेससा एवं प्रिय रंजन सहित आदि उपस्थित रहे।
