Categories

September 16, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

RBSE Rajasthan Board 12th Result 2026 OUT LIVE Updates: वेबसाइट क्रैश, राजस्थान बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी, 8.2 लाख स्टूडेंट पास

RBSE Rajasthan Board 12th Result 2026 OUT LIVE Updates: राजस्थान बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (RBSE) की तरफ से आज यानी 31 मार्च 2026 को सुबह 10 बजे 12वीं का रिजल्ट जारी हो गया है. राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर उदयपुर में कलेक्टर ऑफिस से ऑनलाइन रिजल्ट जारी कर चुके है. इस साल 9 लाख से ज्यादा छात्र राजस्थान बोर्ड 12वीं की परीक्षा में शामिल हुए थे. RBSE की ओर से तीनों स्ट्रीम आर्ट्स, साइंस और कॉमर्स का रिजल्ट घोषित हुआ है.

कैसा रहा राजस्थान बोर्ड 12वीं साइंस का रिजल्ट?

विवरणसंख्या / प्रतिशत
कुल परीक्षार्थी2,87,068
पास छात्र1,46,644
पास छात्राएं98,636
छात्रों का पास प्रतिशत97.02%
छात्राओं का पास प्रतिशत98.34%
कुल पास प्रतिशत (साइंस)97.52%

Rajasthan Board 12th Science Pass Percentage: राजस्थान बोर्ड साइंस में 96.23% पास

राजस्थान बोर्ड 12वीं साइंस में कुल 96.23 प्रतिशत छात्र पास हुए हैं. राजस्थान बोर्ड 12वीं का रिजल्ट चेक करने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें.

Rajasthan Board 12th Result 2026 स्ट्रीम वाइज पास प्रतिशत

  • कॉमर्स- 93.64 प्रतिशत
  • विज्ञान- 96.23 प्रतिशत
  • आर्ट्स- 97.54 प्रतिशत

RBSE 12th Commerce Result 2026: राजस्थान बोर्ड 12वीं कॉमर्स का रिजल्ट जारी

राजस्थान बोर्ड 12वीं के लिए कॉमर्स स्ट्रीम का रिजल्ट जारी हो गया है. राजस्थान बोर्ड 12वीं Commerce का रिजल्ट चेक करने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें.

राजस्थान बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी

राजस्थान बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी हो गया है. इस साल राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने उदयपुर में कलेक्टर ऑफिस से रिजल्ट किया है.

राजस्थान बोर्ड 12वीं का रिजल्ट इन वेबसाइट्स पर आएगा

  • rajeduboard.rajasthan.gov.in
  • rajresults.nic.in
  • indiaresults.com

राजस्थान बोर्ड ने कक्षा 10वीं का रिजल्ट 24 मार्च 2026 को जारी कर दिया है. इस बार रिकॉर्ड बनाते हुए RBSE ने महज 24 दिनों में ही राजस्थान बोर्ड हाईस्कूल का रिजल्ट जारी कर दिया था. ऐसा ही 12वीं कक्षा के लिए भी हो रहा है.

जिलेवार जारी होगा Rajasthan Board 12th Result

राजस्थान बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जिलेवार जारी होगा. पिछले साल आर्ट्स स्ट्रीम में सिरोही जिला का रिजल्ट सबसे जगड़ा हुआ था. सिरोही जिले के 99.18 फीसदी छात्र पास हुए थे.

Rajasthan Board 12वीं का रिजल्ट थोड़ी देर में

राजस्थान बोर्ड 12वीं का रिजल्ट थोड़ी देर में जारी होने वाला है. 12वीं में 9 लाख से ज्यादा छात्रों का रिजल्ट एक साथ जारी होगा. रिजल्ट चेक करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट- rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाना होगा.

Digilocker पर भी चेक करें राजस्थान बोर्ड का रिजल्ट

राजस्थान बोर्ड 12वीं का रिजल्ट छात्र ऑफिशियल वेबसाइट के अलावा डिजिलॉकर पर भी चेक कर सकते हैं. इसके लिए ऑफिशियल वेबसाइट digilocker.gov.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन करना होगा. डिजिलॉकर पर 12वीं का रिजल्ट चेक करने का तरीका जानने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें.

Rajasthan Board 12th Result 2026 इन स्टेप्स से कर सकेंगे चेक

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट- rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाएं.
  • होमपेज पर RBSE 12th Result 2026 के लिंक पर क्लिक करें.
  • इसके बाद स्क्रीन पर नया पेज खुलेगा.
  • यहां अपना रोल नंबर दर्ज करें.
  • अब Submit बटन पर क्लिक करें.
  • कुछ ही सेकंड में आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा.

आ सकती है टॉपर्स लिस्ट

पिछले साल राजस्थान बोर्ड 12वीं में रिजल्ट के साथ ही टॉपर्स की लिस्ट भी जारी कर दी गई थी. तीनों स्ट्रीम के लिए टॉपर्स की लिस्ट जारी हुई थी. इस बार भी राजस्थान बोर्ड स्ट्रीम वाइज टॉपर्स के नामों की घोषणा कर सकती है.

छात्रों की मार्कशीट में छात्र का नाम, रोल नंबर, स्कूल का नाम, विषयवार अंक और कुल अंक जैसी जानकारी शामिल होती है. इन डिटेल्स को चेक करने के बाद ही अपना रिजल्ट सेव करें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *