Categories

September 16, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

झारखंड में सोरेन की पार्टी JMM में बगावत शुरू

झारखंड में चंपई सोरेन के झारखंड के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद झामुमो, कांग्रेस और राजद गठबंधन के 37 विधायक तेलंगाना पहुंच गए हैं। रांची से चार्टर्ड फ्लाइट ये विधायक हैदराबाद पहुंचे। इन्हें हैदराबाद के लिओनिया रिसॉर्ट में ठहराया गया है।

इधर, झारखंड में सोरेन की पार्टी JMM में बगावत शुरू हाे गई है। साहिबगंज जिले के बोरिओ विधानसभा क्षेत्र से JMM विधायक लोबिन हेम्ब्रेम ने पार्टी छोड़ने का ऐलान किया है। बिशुनपुर से JMM विधायक चमरा लिंडा‌ भी नाराज बताए जा रहे हैं।

झारखंड के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने शुक्रवार दोपहर 12.20 बजे चंपई सोरेन को झारखंड के 12वें सीएम के तौर पर शपथ दिलाई। चंपई के साथ कांग्रेस के आलमगीर आलम और राजद के सत्यानंद भोक्ता ने मंत्री पद की शपथ ली। नई सरकार 5 फरवरी को बहुमत साबित करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *