हो भाषा को आठवीं अनुसूची में शामिल कराने के लिए खरसावां विधानसभा से गुरुवार को आदिवासी हो समाज के प्रतिनिधि दिल्ली के लिए रवाना

खरसावां हो भाषा को आठवीं अनुसूची में शामिल कराने के लिए खरसावां विधानसभा से गुरुवार को आदिवासी हो समाज के लोग दिल्ली के लिए रवाना हुए। इससे पूर्व स्थानीय विधायक दशरथ गागराई ने समाज के लोगों को खरसावां के खेरसे चौक में हरी झंडी दिखाकर दिल्ली के लिए रवाना किया।

बता दें कि हो भाषा को भारतीय संविधान को आठवीं अनुसूची में शामिल कराने को मांग को लेकर 14 सितंबर को दिल्ली के जंतर मंतर में धरना प्रदर्शन किया जाएगा इस धरना प्रदर्शन को अगुवाई आदिवासी हो समाज युवा महासभा व ऑल इंडिया हो ही लग्वेज एक्शन कमेटी की अगवाई में किया जा रहा है। इस धरना में दिल्ली में 6 स 7हजार लोगों का जुटान हीगा जिसमें कोल्हान के तीन जिलों से दो से तीन हजार लोग धरना प्रदर्शन में शामिल होंगे।

कोल्हान क्षेत्र के आदिवासी ही समाज के लोग 11 सितंबर से ही दिल्ली के लिए कुच करना शुरू कर दिया है वही 13 सितंबर को दिल्ली में एक सभागार में ही भाषा की महता पर एक सेमिनार का आयोजन किया जाएगा। इस सेमिनार में ही समाज के बुद्धिजीवी शिक्षा विद और संविधान विशेषज्ञ हिस्सा लेंगे। मौके पर जिला परिषद सदस्य कालीचरण बानरा, मनोज सीय,नगेन सीय, अजय सामड, अनूप सिंह देव, साधु चरण सीय,ललन तिवारी, धनु मुखी, मंटू प्रधान, हिमांशु महतो, भवेश मिश्रा, आदि उपस्थित थे।

