केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा आयोजित 10वीं व 12वीं का परीक्षा परिणाम घोषित, सूरजमल जैन डीएवी पब्लिक स्कूल का परीक्षा परिणाम शत् – प्रतिशत
चाईबासा:- केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा आयोजित 10वीं व 12वीं का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया जिसमें सूरजमल जैन डीएवी पब्लिक स्कूल का परीक्षा परिणाम शत् – प्रतिशत रहा। इस अवसर पर प्राचार्या सुश्री रेखा कुमारी ने सभी छात्र-छात्राओं को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी।

ज्ञात हो कि बारहवीं विज्ञान संकाय से कुल 80 व वाणिज्य संकाय से 57 बच्चों ने भाग लिया। विज्ञान संकाय से प्रभात कुमार झा ने 90.8% अंकों के साथ प्रथम स्थान ,आदिति मित्तल ने 88.6% अंकों के साथ द्वितीय स्थान व प्रिया गुप्ता ने 88.2 प्रतिशत अंकों के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया। वाणिज्य संख्या से अर्श सिन्हा ने 90.8 प्रतिशत अंकों के साथ प्रथम स्थान, सुभद्रा अग्रवाल व हर्षित शर्मा ने 90.6 प्रतिशत अंकों के साथ द्वितीय और सारा परवीन व हर्षाड्क गोयल ने 88.8% अंकों के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया।
