Categories

September 16, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

जवाहर लाल नेहरू महाविद्यालय के रिटायर्ड प्रोफेसर (भैतिकी शास्त्र ) प्रो सुदाम षाडंगी का निधन

रिटायर्ड प्रोफेसर भैतिकी शास्त्र प्रो सुदाम षाडंगी जी (जवाहर लाल नेहरू महाविद्यालय )का निधन दिनांक 04 /06 /2024 को टी एम एच अस्पताल जमशेदपुर मे शाम को 4:45 pm को हो गया । वह कुछ समय से हृदय संबंधी बीमारी से ग्रस्त थे।

चक्रधरपुर प्रखंड और विश्वविद्यालय शिक्षा जगत के लिए यह एक अपूर्णीय क्षति है l वह अपने पीछे एक भरा पूरा परिवार छोड़ गए है। उन्हें एक प्रतिष्ठि प्राप्त शिक्षक, सामाजिक सरोकारों के प्रति समर्पित नागरिक और प्रथम दृष्टा के लिए याद किए जायेंगे। 1960-70 के दशक में रांची विश्वविद्यालय से एकाडेमिक संबंधता, प्रखण्ड में 1990 के दशक में कंप्यूटर शिक्षण (BCA आदि) कोर्सेस की शुरुआत, आदिवासी बच्चों के लिए स्नातक स्तर पर छात्रावास , जवाहर लाल नेहरू कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य, बर्सर और परीक्षा नियंत्रक , बाह्य भौतिकी एग्जामिनर में उनका नाम उल्लेखनीय है।

उनके पढ़ाए हुए छात्र और छात्राएं हमारे भारत के कोने कोने में और विदेश में उल्लेखनीय योगदान दे रहे हैं। आज उन्हें अधिकांश जानने वाले अश्रुपूर्ण श्रद्धांजलि दे रहे होंगे। उनकी अंतिम संस्कार यात्रा 05/06/24 की सुबह 7:30 बजे उनके निवास स्थान से चलकर कुदलीबाड़ी श्मशान घाट पर किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *