तीन माह की मजदूरी को लेकर सड़क का निर्माण मजदूरों ने किया रोषपूर्ण प्रदर्शन

जमशेदपुर : डोबो ब्रिज तक फोरलेन सड़क का निर्माण में सेवारत मजदूरों को पिछले तीन माह से मजदूरी नहीं मिला है। इसको लेकर मंगलवार को मजदूरों ने रोषपूर्ण प्रदर्शन किया। यह सड़क का निर्माण लीडिंग कंस्ट्रक्शन कंपनी द्वारा किया जा रहा है जिसमें कई स्थानीय मजदूर भी काम कर रहे हैं। इनका नेतृत्व समाजसेवी बाबूराम ने की। प्रदर्शन के दौरान प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि 5 दिन के अंदर नहीं दिया गया तो हम लोग जोरदार आंदोलन करेंगे।

उन्होंने कहा कि कंस्ट्रक्शन कंपनी द्वारा मजदूरों को प्रताड़ित किया जा रहा है जिसका हम विरोध करते हैं। वहीं महिला मजदूर ने कहा कि हम जब भी पैसा मांगने जाते हैं तो कहा जाता है कि कल पैसा मिलेगा और रोज इसी तरह से हम लोगों को दौड़ाया जा रहा है। हम लोग पूरा दिन मेहनत करके काम करते हैं और हमें पैसा ही नहीं दिया जाता है। हमारा घर परिवार कैसे चलेगा। सवाल ये उठता है कि आखिर ये कैसी सरकार है जिसमें आदिवासियों का ही शोषण किया जा रहा है।
