Categories

August 18, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

स्वर्ण व्यवसायी से लूट मामले का हुआ उद्भेदन, 24 घंटे के अंदर अपराधी हुए गिरफ्तार

जमशेदपुर : पुलिस ने चाकुलिया में स्वर्ण व्यवसायी से लूट मामले का 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए दो हिस्ट्रीशीटर अपराधियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। वही पुलिस ने उनके पास से लूटे गए करोड़ों के जेवरात, नगदी और हथियार बरामद किए हैं। इसकी जानकारी ग्रामीण एसपी ऋषभ गर्ग ने दी। (नीचे भी पढ़ें)

उन्होंने बताया कि मामले का एक और आरोपी फिलहाल पुलिस की गिरफ्त से बाहर है जिसकी तलाशी को लेकर छापेमारी चल रही है। गिरफ्त में आए अपराधियों में मानगो निवासी मोहम्मद रफीक और बागबेड़ा निवासी निरंजन गौड़ शामिल है। मालूम हो कि सोमवार की रात चाकुलिया पुराना बाजार निवासी स्वर्ण व्यवसायी अरुण कुमार नंदी से लूट की वारदात हुई थी, जिसमें करीब डेढ़ किलो सोने- चांदी के जेवरात और डेढ़ लाख रुपए के आसपास नगदी लूट का मामला प्रकाश में आया था। (नीचे भी पढ़ें)

पुलिस ने मामला दर्ज कर तत्काल अपराधियों का पीछा किया और झारखंड- बंगाल के सीमावर्ती क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। ग्रामीण एसपी ने दावा किया कि तीसरे अपराधी को भी जल्द से जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *