सांड ने एक व्यक्ति को मौके पर ही मार डाला और दूसरे व्यक्ति को अस्पताल ले जाते क्रम में दम तोड़ दिया |
साकची में शुक्रवार सुबह 5.30 बजे एक सांड ने जमकर उत्पात मचाया. इस घटना में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरे व्यक्ति ने अस्पताल जाने के क्रम में दम तोड़ दिया. इधर घटना के बाद अफरा–तफरी मच गई. लोग अपनी जान बचाकर भागते दिखे. लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी. सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और सांड को वाहनों के बीच घेरकर रखा है.

अचानक से करने लगा हमला
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सुबह 5.30 बजे लोग शीतला मंदिर के पास से पैदल ही गुजर रहे थे. इतने में वहां मौजूद सांड ने अचानक दो लोगों पर हमला कर दिया. लोगों ने उसे भगाने का भी प्रयास किया पर वह हमला करता रहा. सांड के आतंक से लोगों में भय का माहौल है.
In Sakchi, at 5.30 am on Friday morning,
a bull created a ruckus. In this incident,
one person died on the spot while the other
person died while going to the hospital.
There was chaos after the incident here.
People were seen running after saving their
lives. People informed the police about this.
After getting the information, the police
reached the spot and kept the bull surrounded
by vehicles.
