खरसावां के काली मंदिर में सनातन दल द्वारा दुर्गा पूजा में 551 कन्या पूजन को लेकर बैठक का आयोजन

आज खरसावां के काली मंदिर प्रांगण में सनातन दल के सह संस्थापक एवं कार्यक्रम संयोजक कपिल देव महतो की अध्यक्षता में दुर्गा पूजा के नवमी के दिन भव्य 551 कन्या पूजन को लेकर बैठक रखी गई थी जिसमें सनातन दल के कार्यकर्ताओं को कार्यक्रम के निमित्त दायित्व दिया गया। सभी कार्यकर्ताओं ने अपने अपने दायित्व को स्वीकार किया एवं शत प्रतिशत निर्वाहन को तैयार होने की बात कही ।

इस अवसर पर कपिलदेव महतो ने कहा कि इस कार्यक्रम को लेकर सभी बच्चियों में उत्सुकता है, सनातन दल के द्वारा पिछले वर्ष भी 550 बच्चियों का कन्या पूजन किया गया था फिर से इस वर्ष भी 551 कन्याओं का पूजन किया जा रहा है और मुझे लग रहा है इस वर्ष कन्या पूजन में जो संख्या रखी गई है उससे बहुत अधिक होने की आशंका है। इस मौके पर सनातन दल के संस्थापक देवाशीष नायक, सह संस्थापक कन्हैया कर्मकार, अध्यक्ष रासबिहारी मंडल, सचिव जितेंद्र प्रधान, अनुपमा बेज, आरती पात्र, शुभम दास, अमित पात्र,राजेश मुखी,ऋषि दास,देवाशीष तांती, जीतेंद्र कुमार इत्यादि उपस्थित थे।
