Categories

October 28, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

सरायकेला : लगातार बारिश के कारण घर ढहने से व्यक्ति दबा, बेघर हुआ परिवार

चांडिल : विगत 2 दिन से पूरे झारखंड समेत सरायकेला जिले में भी लगातार हो रहे बारिश का असर देखने को मिला है। बारिश के चलते जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है।

वहीं चांडिल के कपाली ओपी क्षेत्र अंतर्गत कमारगोड़ा में घर ढह जाने से एक व्यक्ति घर में दब गया जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार कपाली ओपी क्षेत्र अंतर्गत कमारगोड़ा निवासी 35 वर्षीय मिलू नायक सोमवार देर शाम घर से दबाकर जख्मी हो गया। लगातार बारिश होने के चलते मिट्टी और सीमेंट से बनी दीवार धस गई। जिससे घर का छत उस पर गिर पड़ा।

घटना के बाद फौरन ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए दबे व्यक्ति को बाहर निकाल कर जमशेदपुर के एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। गनीमत रही कि घर में दुर्घटना के वक्त केवल मिलू नायक मौजूद था। परिवार में पिता, पत्नी समेत छोटे बच्चे भी हैं जो उसे वक्त घर से बाहर थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *