सरायकेला खरसावां उपायुक्त और जिला परिषद अध्यक्ष ने किया कृषि मेला का उद्घाटन
कृषि पशुपालन एवं सहकारिता विभाग, झारखंड सरकार के तत्वाधान में सरायकेला जिला कृषि कार्यालय को प्रखंड नर्सरी परिसर में जिला स्तरीय कृषि मेला का आयोजन किया गया।

मेले का उद्घाटन जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा उपायुक्त रवि शंकर शुक्ला ने दीप जलाकर किया। उपायुक्त ने मेले में लगे विभिन्न स्टॉली का निरीक्षण किया और किसानों के लिए प्रदर्शित तकनीकों और उपकरणों की सराहना की। इस अवसर पर राष्ट्रीय खाद मिशन के तहत उन्नत किसान गणेश माझी को पंपसेट देकर सम्मानित किया गया।

मौके पर कृषि विभाग द्वारा अन्य किसानों के लिए भी परिसंपत्ति का वितरण किया गया। उपायुक्त ने उपस्थित किसानों से आग्रह किया की वे अपने-अपने गांव में कृषि मेला के एंबेसडर के रूप में कार्य करें और उन किसानों को नई तकनीकों और सरकारी योजनाओं की जानकारी दें, जो मेले में शामिल नहीं हो पाए उन्होंने कहा कि इस जानकारी को साझौ करना सभी किसानों को मजबूत बनाने की दिशा में एक बेहतर कम होगा।

उन्होंने कहा कि इस मेले का उद्देश्य किसानों को नई तकनीक और फसल उत्पादन के उन्नत तरीकोंउ को जानकारी देना है उन्होंने किसानों से आग्रह किया है कि वे इस मेले से प्राप्त ज्ञान को अपने गांव के अन्य किसानों तक पहुंचाएं। उपायुक्त ने कहा कि कृषि मेला किसानों के बीच सकारात्मक प्रतिस्पर्धा का माहौल बनाने का अवसर है यहां किसान एक दूसरे से मिलकर अपने खेती के अनुभव साझा कर सकते हैं। साथ ही यह मेले में प्रदर्शित योजनाओं और तकनीकों को अपनाने का एक बेहतरीन मौका है।

मौके पर जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा ने कहा कि वर्तमान में किसान नई तकनीकी का सहारा लेकर अपने उपज को अच्छा करने में लगे हैं और आने वाले दोनों में किसान उन्नत की किस्म का बीज तथा नई तकनीक का प्रयोग कर अपनी फसल को दीगुना कर सकेंगे। कार्यक्रम में डीडीसी आशीष अग्रवाल, जिला परिषद उपाध्यक्ष मधुश्री महतो, जिला कृषि पदाधिकारी सह आत्मा के परियोजना निर्देशक संजय कुमार सिंह, उप परियोजना निर्देशक विजय कुमार सिंह, पशुपालन पदाधिकारी उपस्थित थी। कार्यक्रम के दौरान जिले के विभिन्न क्षेत्र से किसान उपस्थित हुए थे।
