Categories

September 16, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

रांची के नवनिर्वाचित सांसद संजय सेठ को केंद्र सरकार के मंत्रिमंडल में शामिल किए जाने पर सरायकेला खरसावां के जिला अध्यक्ष उदय प्रताप सिंह देव ने दी अग्रिम बधाई

झारखंड राज्य के राजधानी रांची के नवनिर्वाचित सांसद श्री संजय सेठ जी को केंद्र सरकार के नरेंद्र मोदी जी के नया मंत्रिमंडल में मंत्री बनाई जाने के शुभ अवसर पर जिला सरायकेला खरसावां के जिला अध्यक्ष उदय प्रताप सिंह देव ने मंत्री श्री संजय सेठ जी को नई दिल्ली में अंग वस्त्र एवं फूलों की गुलदस्ता देकर बधाई एवं स्वागत किया है। इस अवसर पर जिला सरायकेला खरसावां भाजपा के जिला अध्यक्ष उदय प्रताप सिंह देव ने कहा कि आज हम सबके लिए गौरव का दिन है।

आज मोदी जी के नेतृत्व में देश में भाजपा गठबंधन की सरकार बनने वाली है। इसके लिए उदय प्रताप सिंह देव ने भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी को शुभकामनाएं एवं बधाई दिया है इसके साथ रांची संसदीय क्षेत्र के तमाम भाजपा कार्यकर्ता एवं आजसु के सभी कार्यकर्ताओं को तहत दिल से धन्यवाद एवं शुभकामनाएं दिया है। उन्होंने कहा कि माननीय केंद्रीय मंत्री सह सांसद माननीय श्री संजय सेठ जी के द्वारा रांची लोकसभा क्षेत्र के साथ-साथ सरायकेला खरसावां जिला भी विकास होगा ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *