सरायकेला : थाना से चंद दूरी पर चल रहा अवैध स्क्रैप व कबाड़ का धंधा, जाली नोटों का कारोबार…


सरायकेला: जिला मुख्यालय सरायकेला में थाना पुलिस की निष्क्रियता साफ झलकने लगी है। थाना से महज चंद दूरी पर अवैध रूप से चलाई जा रही स्क्रैप व कबाड़ी माफियाएं अब जाली नोटों का कारोबार भी करने लगे हैंं। जाली नोट का मामला का उजागर उस समय हुआ जब शुक्रवार को कुछ स्थानीय युवक सरायकेला साप्ताहिक हाट में मुर्गा की खरीददारी करने पहुंचे जाली नोटों के कारोबारी को रंगे हाथ पकड़ लिया।

जाली नोट के कारोबारी हाट में ₹500 के जाली नोट जबरन चलाने का प्रयास कर रहे थे। जाली नोट को जबरन चलने का प्रयास कर रहे दो युवकों को स्थानीय लोगों ने पकड़कर जमकर धुनाई भी कर दी और सरायकेला पुलिस के हवाले कर दिया।पूछताछ के क्रम में पकड़े हुए दोनों युवकों ने अपना नाम चांद और मनीरुल बताया है। जो स्क्रैप के कारोबारी हैं। उन्होंने बताया कि माल मुर्शिदाबाद से प्राप्त हुआ था।

सरायकेला के एक स्क्रैप कारोबारी मुमताज के संपर्क में रहते हुए बंद पड़े अभिजीत स्टील प्लांट से प्रत्येक दिन लाखों का माल टपा रहे हैं। थाना प्रभारी हीरालाल कुमार ने बताया कि दो युवक जाली नोट देकर हाट में कुछ खरीददारी कर रहे थे। जिसको लेकर दोनों युवकों से पूछताछ हो रही है कि आखिर जाली नोट उनके पास कहां से आए। पुलिस अभी पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है।
