Categories

September 15, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

Saraikela Sp Calls Crime Meeting : सरायकेला एसपी ने क्राइम मीटिंग में अपराधियों पर नकेल कसने के दिये निर्देश, थानेदारों को पुलिस गश्त बढ़ाने एवं अवैध कारोबारियों पर कार्रवाई की दी हिदायत, आपराधिक मामलों के शीघ्र निष्पादन व चिह्नित स्थानों पर पुलिस तैनात करने को कहा

सरायकेला : एसपी आनंद प्रकाश ने मंगलवार को मासिक अपराध समीक्षा बैठक की. बैठक में जिले के सभी वरीय पुलिस अधिकारियों के साथ ही सभी थानेदार भी मौजूद रहे. समीक्षा के क्रम में एसपी ने जिले के सभी वरीय पुलिस अधिकारियों एवं थानाध्यक्षों को जिले में आपराधिक घटनाओं पर रोक लगाते हुए अपराध नियंत्रण के कड़े निर्देश दिये. एसपी ने रात्रि गश्त तेज करने और कांडों के त्वरित निष्पादन का भी निर्देश दिया.

समीक्षा बैठक में आपराधिक घटनाओं एवं उन पर होनेवाली कार्रवाई पर भी चर्चा हुई. बैठक में पुलिस अधीक्षक ने सभी थानाध्यक्षों को अपराध नियंत्रण पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया एवं विभिन्न थानों में घटित लूट, हत्या आदि जैसे आपराधिक घटनाओं में अब तक हुई कार्रवाई एवं उपलब्धियों की जानकारी भी ली. एसपी ने पुलिस मुख्यालय की ओर से संचालित अभियानों में अधिक से अधिक भागीदारी का निर्देश देते हुए सभी थानेदारों से एक-एक कर पूछताछ भी की. उन्होंने लूटपाट एवं आपराधिक घटनाओं के लिए पूर्व चिह्नित स्थलों पर पुलिस बल तैनाती रखने का निर्देश दिया, साथ ही शराब के धंधेबाजों की धर-पकड़ तेज करने को भी कहा. उन्होंने पुलिस अधिकारियों को लंबित आपराधिक मामलों के शीघ्र निष्पादन की हिदायत भी दी. पुलिस अधीक्षक ने थानेदारों को हर हाल में क्राइम कंट्रोल करने एवं अवैध शराब के धंधे में शामिल लोगों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने को भी कहा.

साथ ही एसपी ने कहा कि जिला पुलिस साइबर ठगी रोकने के लिए तत्पर है और इसके लिए सूचना मिलते ही कार्रवाई भी की जाती है. एसपी ने थाना पहुंचने वाले हर व्यक्ति की बात सुनने एवं उसकी समस्या का यथासंभव निवारण करने का निर्देश दिया.. क्राइम मीटिंग में सरायकेला एसडीपीओ हरविंदर सिंह, चांडिल एसडीपीओ संजय सिंह, मुख्यालय डीएसपी चंदन कुमार वत्स, अभियान एसपी पुरुषोत्तम कुमार, गम्हरिया थाना प्रभारी राजीव कुमार, आदित्यपुर थाना प्रभारी राजन कुमार, ट्रैफिक प्रभारी सुषमा कुमारी, सरायकेला थाना प्रभारी नीतीश कुमार, राजनगर थाना प्रभारी चंदन कुमार, आरआइटी थाना प्रभारी सागरलाल महथा समेत पूरे जिले के थाना प्रभारी व पुलिस पदाधिकारी उपस्थित थे.

 

Seraikela: SP Anand Prakash held a monthly crime review meeting on Tuesday. Along with all the senior police officers of the district, all the SHOs were also present in the meeting. During the review, the SP gave strict instructions to all the senior police officers and police station chiefs of the district for crime control by prohibiting criminal incidents in the district. The SP also directed to intensify night patrolling and speedy execution of cases.

Criminal incidents and the action taken on them were also discussed in the review meeting. In the meeting, the Superintendent of Police directed all the police station heads to pay special attention to crime control and also inquired about the action taken and achievements made so far in criminal incidents like robbery, murder etc. in various police stations. The SP also interrogated all the SHOs one by one while giving instructions for maximum participation in the operations conducted by the Police Headquarters. He directed to keep police force deployed at pre-marked places for looting and criminal incidents, and also asked to intensify the crackdown on liquor traders. He also instructed the police officers for speedy execution of pending criminal cases. The Superintendent of Police also asked the SHOs to control crime under any circumstances and ensure arrest of those involved in illegal liquor business.

Along with this, the SP said that the district police is ready to stop cyber fraud and action is also taken as soon as the information is received. The SP instructed to listen to every person who reaches the police station and redress their problems as far as possible. In the crime meeting, Seraikela SDPO Harvinder Singh, Chandil SDPO Sanjay Singh, Headquarters DSP Chandan Kumar Vats, Campaign SP Purushottam Kumar, Gamharia police station in-charge Rajeev Kumar, Adityapur police station in-charge Rajan Kumar, traffic in-charge Sushma Kumari, Seraikela police station in-charge Nitish Kumar, Rajnagar police station in-charge Chandan Kumar, RIT police station in-charge Sagarlal Mahtha and police officers of the entire district were present.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *