Categories

September 17, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

सराईकेला, अपडेट: अंततः 40 घंटे जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष करते हाथी अंततः कुआं से निकालते समय दम तोड़ा, वन विभाग पर उठ रहे सवाल

सरायकेला ब्रेकिंग : अंततः जिन्दगीं और मौत से संघर्ष करते हुए कुएं मि गिरे हाथी का बच्चा जिंदगी का जंग हार गया।वैन विभाग ने लगातार 40 घंटा का मोहलत मिलने पर भी उस हाथी की जान नही बचा पाए।इसे वन विभाग की लापरवाही कहें या संसाधन विहीन सिस्टम यह तो समीक्षा का विषय है लेकिन यह जानवर मानवीय भूल का शिकार हो गया।

विदित हो रेस्क्यू टीम हाथी को निकालने में बहुत विलंभ कर दी साथ ही रस्सी में बांध कर निकालने के कारण हाथी की मौत हो गयी। 40 घंटे बाद हाथी को पोकलेन से रस्सी के सहारे बांध कर बाहर उठाने के दौरान हाथी की मौत गई । हाथी को सैकडो ग्रामीणों के साथ फोकलैन रस्सी के सहारे घसीटकर उठाया ।

नीमडीह परखंड के पशु चिकित्सक डॉ० विष्णु शरण महतो द्वारा इलाज किया गया ।समय पर ड्राकटर की टीम और भोजन पानी उपलब्ध नहीं कराया गया । वन विभाग द्वारा लाखो रुपया खर्च करने के बाद भी हाथी को नहीं बचाया जा सका।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *