Categories

September 15, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

सरायकेला अंचल पुलिस निरीक्षक ने की लंबित मामलों की समीक्षा, अनुसंधान में तेजी लाने का दिया निर्देश

सरायकेला अंचल कार्यालय में मंगलवार को सरायकेला अंचल निरीक्षक शंभू गुप्ता की अध्यक्षता में मासिक अपराध गोष्टी की गई। जिसमें थाना प्रभारी खरसावां गौरव कुमार के अलावा कुचाई, राजनगर और दलभंगा ओपी के प्रभारी मौजूद रहे।

बैठक के दौरान क्षेत्र के थाना क्षेत्रों में लंबित मामलों की समीक्षा की गयी और अनुसंधान में तेजी लाने पर जोर दिया गया। अंचल पुलिस निरीक्षक ने सभी थाना प्रभारियों को वारंटी, कुर्की, और जांच पत्रों का निष्पादन शून्य करने का निर्देश दिया।

उन्होंने सभी थाना प्रभारी को न्यायालय में लंबित मामले के गवाहों की गवाही समय पर सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया ताकि मामले का जल्द से जल्द निस्तारण हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *