सनराइज इंग्लिश स्कूल छोटाखिरी में सरस्वती पूजा एवं संस्कृतिक कार्यक्रम धुमधाम से हुआ आयोजन।
राजनगर प्रखंड में सनराइज इंग्लिश स्कूल छोटाखीरी में सरस्वती पूजा एवं संस्कृतिक कार्यक्रम का हुआ धुमधाम हुआ आयोजन। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला शिक्षा अधीक्षक चार्ल्स हेंब्रम एवं उनकी धर्मपत्री तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में समाजसेवी राजाराम महतो एवं पंचायत समिति सदस्य मनोज महतो उपस्थित थे। विद्यालय परिवार की ओर से अतिथियों का सम्मान बुके व फूलमाला एवं शाल ओढ़ाकर किया गया।

पहला दिन बच्चों ने रंगारंग संस्कृत कार्यक्रम पेश किया बच्चों ने नाटक , भाषण , गीत , संगीत एवं नृत्य प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों का मनमोहन लिया। इस अवसर पर डीएसई चार्ल्स हेम्ब्रम ने कहा कि माता सरस्वती विद्यादायिनी के साथ वीणापानी भी है वह सनराइज स्कूल के छोटे-छोटे बच्चों के प्रदर्शन से काफी खुश नजर आए कहा कि बड़ों को भी भीड़ के सामने मंच से बोलने से घबराहट होती है मगर इन छोटे-छोटे बच्चों को मंच में भाषण देते देख बहुत अच्छा लगा यह स्कूल की पढ़ाई का स्तर को दिखलाता है यह बहुत सहरनीय है। डीएसई ने बच्चों को संस्कार परख शिक्षा देकर उन्हें संस्कारवान बनाने की अपील की।

कहा कि बच्चे संस्कारवान होंगे तभी उनके सर्वांगीण विकास होगा और वह जीवन में आगे बढ़ पाएंगे इस अवसर पर प्रधानाध्यापक सुनील कुमार महतो एवं विद्यालय के शिक्षक शिक्षिकाओं एवं अभिभावकगण , उपस्थित थे मंच का संचालन अध्यापक कृष्णा महतो एवं धन्यवाद ज्ञापन कुंवर टुडू ने किया।
