Categories

Recent Posts

October 29, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

एसडीओ शताब्दी मजूमदार ने जुबली पार्क के पास कई चाय दुकानों की जांच की,लिया गया सैंपल

जमशेदपुर : शहर में इसके पहले तक एसडीओ शताब्दी मजूमदार की ओर से स्कूल से 100 गज की दूरी पर बिकने वाले गुटखा और सिगरेट पर प्रतिबंध लगाया गया था, लेकिन अब चाय की भी जांच होने लगी है।

इसकी शुरूआत सुबह से ही की गई है. एसडीओ खुद मौके पर पहुंची थी.अब चाय दुकानदारों में हड़कंप मची। इस बीच साकची के जुबली पार्क के आस-पास में बिकने वाली कई चाय दुकानों की जांच की. इस दौरान चाय का सैंपल भी लिया गया है.

शताब्दी मजूमदार का कहना है कि शैंपल की जांच में अगर किसी तरह की गड़बड़ी पाई जाती है तो दुकानदार के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी. अब तो शहर के चाय दुकानदारों में हड़ंकप है. उन्हें लग रहा है कि उनतक भी जांच की आंच पहुंच सकती है. वैसे चाय की जांच के बाद आम लोगों के बीच यह चर्चा का विषय बना हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *