बिष्टुपुर में “आपदा में युवाओं की भूमिका” पर संगोष्ठी आयोजित, डीडीसी एवं एसडीओ हुए शामिल, युवाओं ने आपदा प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने का लिया संकल्प
जमशेदपुर के बिष्टुपुर स्थित माइकल जॉन ऑडिटोरियम में “आपदा में युवाओं की भूमिका” विषय पर एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया. जिसमें युवाओं को आपदा प्रबंधन में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका के प्रति जागरूक किया गया. संगोष्ठी में शामिल डीडीसी अनिकेत सचान, धालभूम एसडीओ शताब्दी मजूमदार सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

डीडीसी ने अपने संबोधन में कहा कि प्राकृतिक और मानव निर्मित आपदाओं के दौरान युवाओं की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण होती है. युवाओं में ऊर्जा, साहस और नई तकनीकों की समझ होती है, जिससे वे आपदा प्रबंधन में सक्रिय रूप से योगदान दे सकते हैं। सिविल डिफेंस के प्रशिक्षकों ने आपात स्थितियों में राहत और बचाव कार्यों की कार्यप्रणाली के बारे मेंजानकारी दी।

संगोष्ठी में जिले के विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों के छात्र- छात्राएं, स्वयंसेवी संगठनों,प्रशासनिक अधिकारियों और सिविल डिफेंस के प्रतिनिधियों ने भाग लिया. उन्होंने यह संकल्प लिया कि आपदा के समय वे प्रशासन के साथ मिलकर जन- जन की सुरक्षा सुनिश्चित करेंगे और समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाएंगे।
