अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा हूल दिवस के अवसर पर संगोष्ठी का हुआ आयोजन*
सरायकेला खरसावां (झारखंड) 30 जून 2023:–अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद आदित्यपुर नगर के द्वारा हूल दिवस के अवसर पर शेरे पंजाब स्थित ईजी टेक क्लासेस में संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सर्वप्रथम सिद्धू -कान्हु जी की प्रतिमा पर क्लासेज के शिक्षक, छात्र-छात्राएं एवं परिषद के लोगों द्वारा पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम में उपस्थित नगर मंत्री सौरभ पाठक जी ने हूल दिवस के ऊपर प्रकाश डाला एवं मौजूद छात्र -छात्राओं को वीर शहीद सिद्धू ,कान्हु,चांद- भैरव एवं फूलों -झानो जी के अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ छेड़े गए अभियान एवं इसमें उन सभी की भूमिका पर प्रकाश डाला। मौके पर उपस्थित कोचिंग संचालक नितीश सर ने सभी छात्र छात्राओं को आगे आकर एक राष्ट्रवादी विचारधारा अपनाते हुए देश एवं समाज के लिए कुछ करने हेतु प्रेरित किया। कार्यक्रम का संचालन नगर के सह मंत्री दीपक राय जी ने किया। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला संयोजक गौरव साहू ,नगर मंत्री सौरभ पाठक ,नगर सह मंत्री दीपक राय, कार्यालय मंत्री रोहित कुमार, कोचिंग संचालक नितीश सर एवं बहुत ही संख्या में छात्र एवं छात्राएं उपस्थित थे।

Seraikela Kharsawan (Jharkhand) 30 June 2023:- Akhil Bharatiya Vidyarthi Parishad, Adityapur Nagar organized a seminar on the occasion of Hool Day at Easy Tech Classes, Shere Punjab. First of all in the program tribute was paid to the statue of Sidhu-Kanhu ji by offering flowers by teachers of classes, students and council members. City Minister Saurabh Pathak, who was present in the program, threw light on the Hool Day and the present students on the campaign launched by Veer Shaheed Sidhu, Kanhu, Chand-Bhairav and Phool-Jhano ji against the British rule and the role of all of them in it. Cast light on. Coaching Director Nitish Sir present on the occasion inspired all the students to come forward and do something for the country and society by adopting a nationalist ideology. The program was coordinated by the co-minister of the city, Deepak Rai. District Coordinator Gaurav Sahu, City Minister Saurabh Pathak, City Co-Minister Deepak Rai, Office Minister Rohit Kumar, Coaching Director Nitish Sir and a large number of students and students were mainly present in this program.
